करनाल में शादी के अगले दिन घर में चोरी: दूल्हे के कमरे में स्टूल पर रखे गहने सुबह मिले गायब, नौकरानी पर जताया शक – Karnal News

हरियाणा में करनाल के सेक्टर-9 अर्बन एस्टेट में बेटे की शादी के अगले ही दिन घर से कीमती गहनों की चोरी हो गई। दूल्हे को शादी की रस्मों में लड़की पक्ष की ओर से सोने की अंगूठी और चैन भेंट में मिली थी, जो रात को बेडरूम में रख दी गई थी।सुबह उठने पर गहने गा
.
17 मई को हुई थी शादी
करनाल सेक्टर-9 अर्बन एस्टेट निवासी डॉक्टर राधे श्याम शर्मा के घर में बेटे की शादी की शादी हुई थी। डॉ. शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई को उनके बेटे मन्सवी शर्मा की शादी का कार्यक्रम था। शादी की रस्म के दौरान लड़की पक्ष की ओर से मनस्वी को सोने की अंगूठी (4 ग्राम) और चैन (20 ग्राम) गिफ्ट की गई थी। रात करीब 2:30 बजे मन्सवी ने ये दोनों जेवरात घर के मास्टर बेडरूम में बेड के पास रखे स्टूल पर रख दिए थे।

करनाल सेक्टर 32,33 थाना की फोटो।
सुबह गहने नहीं मिले, CCTV में दिखी महिला कर्मचारी
अगली सुबह जब डॉ. शर्मा ने गहनों को चेक किया तो वह स्टूल पर नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत घर में लगे CCTV कैमरे की जांच की, जिसमें देखा गया कि उसी रात घर में काम करने वाली महिला अहिल्यादेवी दो-तीन बार उस कमरे में आती-जाती नजर आई। उस दौरान कमरे में कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था।
नौकरानी पर जताया पूरा शक, पुलिस से जांच की मांग
डॉ. राधे श्याम ने अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से महिला कर्मचारी अहिल्या पर गहने चोरी करने का पूरा शक जताया है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि मामले की पूरी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए और अहिल्या से गहन पूछताछ की जाए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सेक्टर 9 चौकी को सौंपी
डॉ. राधे श्याम की लिखित शिकायत पर थाना सेक्टर 32/33 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। शक नौकरानी पर जताया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।