Real Ghost In Rajasthan | Ghost In Ajmer | Ajmer-Rajasthan Ghost Video | Real Ghost Video | Ghost Caught In CCTV Footage | Ghost CCTV Footage | राजस्थान की सड़कों से गायब हुईं महिलाएं; VIDEO: किसी ने चुड़ैल बताया तो किसी ने कहा- भूत घूम रहे; भास्कर पड़ताल में सच सामने आया – Ajmer News

2 चुड़ैलों ने स्कूटी वाले को डरा दिया।
.
ये तो जुड़वां चुड़ैल हैं।
बच्चे रात को बाहर ना निकलें।
शहर में घूम रहीं है चुड़ैल….
ऐसे अलग-अलग कैप्शन के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें दो महिलाएं गली में से निकलती दिख रही हैं। कुछ आगे आकर वो गायब हो जाती हैं। ऐसा सीसीटीवी फुटेज में है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अलग-अलग लोकेशन का बताकर शेयर किया जा रहा है। भास्कर ने पड़ताल की और इस 2 आत्माओं के दावे को जानने की कोशिश की।
भास्कर की पड़ताल में आत्माओं के वीडियो का दावा झूठा निकला। मोहल्ले में रहने वाले लोग ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों से खासे नाराज भी हैं। वीडियो अजमेर के सुखड़िया नगर गुरु नानक कॉलोनी के पास का 12 जून का है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम को यह वीडियो डाला गया है।
मोहल्ले के लोग डरे हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा- इस वीडियो में महिला की पहचान नहीं हुई थी। ऐसे में जब बच्चों ने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा तो सहम गए। पूरे दिन इसी वीडियो की चर्चा रही। दैनिक भास्कर किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है। इसलिए इसकी पूरी पड़ताल की गई।

मोहल्ले में इसी जगह का वीडियो वायरल किया गया था। शुक्रवार दिनभर बच्चे सहमे हुए नजर आए। वहीं इलाके के लोगों के लिए यह चर्चा का विषय रहा।
2 आत्माओं का वीडियो सोशल मीडिया पर…
दावा किया जा रहा वीडियो 59 सेकेंड का है। इसमें एक व्यक्ति स्कूटी पर खड़ा नजर आ रहा है। जैसे ही वह हटता है, उससे 10 मीटर की दूरी पर 2 महिलाएं CCTV कैमरे में नजर आ रही हैं। वो कुछ कदम आगे चलती हैं और एक महिला सड़क के बीच ठहर जाती है। जबकि दूसरी महिला चलते हुए हवा के झोंके की तरह CCTV से गायब हो जाती है। दूसरी महिला कुछ देर सड़क के बीच खड़ी रहती है और आगे बढ़ते हुए वह भी गायब हो जाती है।

सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज के साथ वीडियो अपलोड किया गया है।
अब दावा-
इसे कई सोशल मीडिया ग्रुप्स पर अलग-अलग कैप्शन के साथ डाला गया। किसी ने जुड़वां चुड़ैल बताया तो किसी ने इस वीडियो में नजर आ रही महिलाओं को रोज शहर में घूमने वाली आत्माएं बता दिया।
दावा निकला झूठा
दैनिक भास्कर अजमेर के सुखड़िया नगर पहुंचा और स्कूटी पर बैठे शख्स गोपाल से बात की। उन्होंने बताया- उनकी दरगाह बाजार में फुटवियर की शॉप है। वे शॉप के काम से लेट ही आते हैं। ऐसे में 12 जून को भी वो अपने घर पर आए। पिताजी घर का दरवाजा खोल रहे थे। तभी मोहल्ले में रहने वाली 2 महिलाएं वहां से गुजरी वो अपने पारिवारिक फंक्शन से लौट रही थीं। किसी ने इनके CCTV फुटेज को गलत प्रचारित कर दिया। वो महिलाएं पहचान में नहीं आ रही थीं। इस वजह से इस अफवाह को और ज्यादा बल मिल गया। सभी लोगों ने यही समझा कि मोहल्ले में कोई आत्मा घूम रही है। वीडियो देर रात 1 बजे की थी। इस वजह से बच्चों और मोहल्लेवासियों ने इस पर यकीन भी कर लिया।

यह वो वीडियो है जिसमें महिलाएं साफ नजर आ रही हैं। यह गोपाल के घर के बाहर का CCTV फुटेज से लिया गया स्क्रीनशॉट है।
महिलाएं बोलीं- छवि खराब करने की कोशिश
क्षेत्र में रहने वाले बच्चे तो डर के मारे घर से भी नहीं निकल रहे थे। अब माहौल सामान्य है। यह सब CCTV में टेक्निकल फाल्ट या धूल जमने के कारण हुआ है। गोपाल ने बताया कि जैसे ही ये वीडियो मुझ तक पहुंचा मैंने सभी ग्रुपों इस अफवाह को रोकने की अपील की।
भास्कर ने जब CCTV में नजर आ रही महिलाओं से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला रुक्मणि देवी (62) ने कहा कि दोनों महिलाएं काफी समय से यहां रह रही हैं। हम इतने सालों से रह रहे हैं आज तक ऐसा कुछ नहीं देखा है। ये अफवाह फैलाने वाले गलत कर रहे हैं।

CCTV कैमरे में टेक्निकल फॉल्ट आने से इस तरह का वीडियो फुटेज सामने आया है। कई बार पानी जम जाने से भी इस तरह की रिकॉर्डिंग होती है।
भास्कर के पास है पूरा वीडियो
भास्कर रिपोर्टर ने आसपास के लोगों से वीडियो के संबंध में बात की। इसके साथ ही जिस सीसीटीवी में यह फुटेज कैद हुआ वहां भी टीम ने जाकर वीडियो के बारे में पता किया। ज्वेलरी शॉप पर लगे सीसीटीवी को चेक किया तो उसमें साफ दिखाई दिया कि क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाएं प्रोग्राम से वहां पहुंची थीं। एक महिला ने अपनी रिश्तेदार को थोड़ा आगे छोड़कर वह वापस पीछे अपने घर की ओर चली गई। इससे साफ है कि चुड़ैल और आत्माओं के घूमने की अफवाह फैलाई जा रही है।