Chandra Kumar Dehra, Rohit Nalagarh And Dharmani Appointed As Congress Incharge For Hamirpur Assembly By Elect – Amar Ujala Hindi News Live
चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, राजेश धर्माणी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने गुरुवार को बताया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है तथा एकजुटता के साथ धनबल का सामना करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देहरा विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को कांग्रेस प्रभारी नियुक्त है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल में विधानसभा उपचुनाव में चार सीटें जीती हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं नेतृत्व से प्रदेश की जनता खुश है। मतदाताओं ने भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर भाजपा की अनैतिक चालों का सामना करेगी और तीन सीटों पर विजय पताका फहराएगी।