Published On: Thu, May 14th, 2026

अमूल और मदर डेयरी का दूध ₹2 लीटर महंगा: सोना एक दिन में ₹9,345 और चांदी ₹22,853 चढ़ी, एअर इंडिया की 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं।

वहीं, केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ: आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए, नए दाम कल से लागू होंगे

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं।

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी: इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें

केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद 13 मई को सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है।

10 ग्राम सोने का भाव ₹9,345 बढ़कर 1,60,977 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव ₹22,853 बढ़कर 2,87,720 रुपए पर पहुंच गया है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. एअर इंडिया ने 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल की: 23 रूट्स पर घटाई, जून से अगस्त का शेड्यूल जारी; फ्यूल महंगा होने के चलते फैसला

एअर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कटौती का फैसला लिया है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि जून से अगस्त तक 6 इंटरनेशनल रूट्स की रद्द कर दी है।

इसमें दिल्ली-शिकागो और मुंबई-न्यूयॉर्क जैसे व्यस्त रूट भी शामिल हैं। इसके अलावा 23 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.74 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया आज 13 मई को डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 95.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को भी रुपया 95.50 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है।

साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया: तुअर दाल की MSP ₹450 बढ़ाकर ₹8450 की, धान में ₹72 का इजाफा किया

केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 13 मई को यह फैसला लिया। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2441 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 72 रुपए ज्यादा है। वहीं तुअर दाल की MSP 450 रुपए बढ़ाई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा: चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी

टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>