Published On: Sun, Jun 9th, 2024

Arjun Ram became a minister of state instead of a cabinet minister | इस बार अर्जुनराम मेघवाल राज्यमंत्री: भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी, बड़ी स्क्रीन पर देखा शपथ-ग्रहण समारोह – Bikaner News



बीकानेर से लगातार चौथी बार सांसद बने अर्जुनराम मेघवाल को आज केबिनेट मंत्री बनाने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के लिए आमंत्रित किया गया। इससे भाजपा नेताओं के चेहरे एक बार तो उतर गए लेकिन ब

.

बड़ी स्क्रीन पर देखा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा के यहां गांधी नगर स्थित कार्यालय के बरामदे में बड़ा टीवी लगाया गया। जहां बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास के साथ ही नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, देहात भाजपा के अध्यक्ष जालम सिंह भाटी और मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केबिनेट मंत्रियों में जब भुपेंद्र यादव को आमंत्रित किया गया तो उम्मीद बंधी कि अगला नाम अर्जुनराम मेघवाल का होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब गजेंद्र सिंह शेखावत को बुलाया गया। इसके बाद भी अर्जुनराम मेघवाल का नाम नहीं आया तो भाजपा विधायक जेठानन्द व्यास, शहर महामंत्री मोहन सुराना, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित सभी बड़े नेता एक-दूसरे की ओर ताकने लगे। हालांकि बाद में उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के लिए आमंत्रित कर लिया गया। जैसे ही अर्जुनराम का नाम लिया गया, वैसे ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ अभिवादन किया।

जैसे ही अर्जुनराम ने शपथ ली, कार्यकर्ता बरामदे से बाहर ऑफिस के मैदान में पहुंच गए। वहां जमकर अर्जुनराम मेघवाल जिंदाबाद के नारे लगे। भाजपा नेता विजय उपाध्याय व अन्य नेताओं ने यहां आतिशबाजी शुरू की। एक के बाद एक आतिशबाजी ने माहौल बना दिया। पहले पटाखों की लड़ी छोड़ी गई और इसके बाद गगनचुंबी आतिशबाजी की गई। इस दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अर्जुनराम मेघवाल जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>