Hp Police Constable Recruitment 2024 Notification Out Check Vacancies, Eligibility And Apply Online Process – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![HP Constable Recruitment: हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के 1,226 पदों को भरने की प्रकिया शुरू HP Police Constable Recruitment 2024 Notification Out Check Vacancies, Eligibility and Apply Online Process](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/04/22/himachal-police_884c6e226c7a4c44d9e461f25df8d45a.jpeg?w=414&dpr=1.0)
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल के 1,226 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके नियम बना लिए थे, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया रुकी थी। प्रदेश सरकार की ओर से तय नियमों की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके अनुसार भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।