Published On: Tue, Dec 24th, 2024

जम्मू-कश्मीर में आर्मी वैन का एक्सीडेंट, 5 जवानों की मौत: 10 घायल, 3 अभी लापता; पुंछ में LOC के पास खाई में गिरा वाहन


पुंछ10 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक
दुर्घटनाग्रस्त आर्मी वैन की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

दुर्घटनाग्रस्त आर्मी वैन की तस्वीर।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई। वहीं, 10 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है। 3 लापता जवानों की तलाश जारी है।

सभी जवान शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

इससे पहले नवंबर में दो अलग- अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में नायक दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने पांच जवानों के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने पांच जवानों के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

साल 2023 में लद्दाख में 9 जवानों की मौत हुई थी लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे ट्रक खाई में जा गिरा।

जवानों की गाड़ी खाई में गिरने की अन्य दो घटनाएं…

29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।

इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।

29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एंबुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

23 दिसंबर 2022 : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत

हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए थे।

हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए थे।

23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने बताया कि वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>