Published On: Sat, Jun 8th, 2024

यह कैसी शराबबंदी? माफिया ने पुलिस की पैंथर टीम पर बरसाई गोली; 2 जवान जख्मी, 1 की हालत नाजुक


ऐप पर पढ़ें

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन शराब धंधेबाजों के मनसूबे इतने बुलंद हैं कि पुलिस पर हमला करने से भी नहीं डरते। शुक्रवार देर शाम नरार ट्रेनिंग चौक के निकट पैंथर मोबाइल पुलिस के दो जवानों को धंधेबाजों ने  गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में जयनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन गंभीर स्थिति देखेते हुए दोनों को मधुबनी के क्रिब्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, दो पैंथर मोबाइल पुलिस मो. महबूब और राहुल कुमार ने दो चौकीदारों के साथ जयनगर से शराब धंधेबाजों का बाइक से पीछा कर रहे थे। इस दौरान धंधेबाज भागकर कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेनिंग चौक के निकट पहुंच गये। वहां, आगे भाग रहे शराब धंधेबाजों ने पलटकर पैंथर पुलिस पर फायरिंग कर दी। तस्करों ने तीन गोलियां चलायीं। एक गोली महबूब के सिर में लगी।,दूसरी गोली राहुल के जांघ में, जबकि तीसरी गोली मिसफायर हो गई। गोली लगने से दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरी बाइक पर दो चौकीदार पैंथर के पीछे चल रहे थे। गोली चलते देख दोनों जान बचाने को भागने लगे। पुलिस के जवानों को गोली मारकर धंधेबाज मौके से फरार हो गये। डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

चीनी नागरिक ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, काट लिया प्राइवेट पार्ट; बिना वीजा नेपाल से घुसा था

गोली लगने वाले पैंथर टीम के दो जवान जयनगर थाना के बताए जा रहें हैं। पुलिस टीम के पैंथर जवान ने कहा कि शराब तस्कर का पीछा करते हुए जयनगर थाना क्षेत्र से कलुआही थाना क्षेत्र में आ गए थे। जैसे ही तस्कर की पहचान हुई उसने तीन गोली फायर कर दी।  जिससे दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों का नाम महमूद और राहुल है।  दोनों को गोली लगते ही सब तितर बितर हो गए। इसी बीच शराब तस्कर भागने में सफल हो गया। 

पैंथर मोबाइल के जवानों को गोली मारे जाने की सूचना पर घटनास्थल एसपी भी पहुंचे। लौटने के बाद घायल जवानों का हाल लेने एसपी सुशील कुमार ने अस्पताल पहुंच कर जाना। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 3 दिन पूर्व एक लूट की घटना हुई थी। उसी लूट के वारदात के आरोपी के क्षेत्र में होनी की सूचना पर पुलिस की टीम सक्रिय थी।  उसी दौरान बदमाश जवानों के सामने आने पर गए।  जवानों ने बदमाशों को पकड़ना चाहा तभी बदमाशों ने गोली चला दी। एसपी ने बदमाश के शराब तस्कर होने की बातों से इंकार किया।  उन्होंने कहा कि बदमाश तीन की संख्या में थे सबकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।  

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>