Published On: Mon, Dec 23rd, 2024

गया के सात तीरंदाज सेलेक्ट: नेशनल तीरंदाजी के लिए बिहार टीम का चयन, जयपुर में 3 से 10 जनवरी तक होगा कॉप्टिशन – Gaya News


गया कॉलेज खेल परिसर में सोमवार को नेशनल सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। बिहार राज्य तीरंदाजी संघ की देखरेख में आयोजन हुआ। जिसमें 14 से 17 साल तक के बालक और बालिकाओं ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि अपने प्रतिभा का बखूबी

.

ट्रायल से 41वें एनटीपीसी सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता जयपुर में 3 से 10 जनवरी तक होगी। ट्रायल में गया के 7 खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है।

ग्राउंड पर निशाना लगातीं तीरंदाज।

ग्राउंड पर निशाना लगातीं तीरंदाज।

तीन राउंड में हुआ ट्रायल

इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड तीनों कैटेगरी में तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 60 से ज्यादा खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन ट्रैफिक डीएसपी नीशू मल्लिक, बिहार राज्य तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार और मगध आर्चरी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रतन कुमार ने किया। साथ ही रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह और रोटरी गया सिटी के पूर्व अध्यक्ष विजय भलोटिया समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।

बालक वर्ग में गया के करण कुमार और आदर्श कुमार हैं

इंडियन राउंड बालक वर्ग में गया के करण कुमार और आदर्श कुमार के अलावा भागलपुर के रोहित और भोजपुर के आयुष चुने गए।

बालिका वर्ग में भोजपुर की संस्कृति, गया की माही और पटना की अर्पणा ने जगह बनाई। रिकर्व कैटेगरी में गया के नमन कुमार और दिया कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की की है। इसके अलावा गया से और भी दो खिलाड़ी हैं। कंपाउंड राउंड में भी कई खिलाड़ियों का चयन हुआ।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

मगध आर्चरी फाउंडेशन की ओर से आयोजन को सफल बनाने में कोच जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह और अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। अतिथियों का सम्मान भी किया गया। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का परचम लहराने की दिशा में अहम कदम साबित हुआ।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>