Published On: Sun, Dec 22nd, 2024

मुंबई में 3 साल के बच्चे को SUV ने रौंदा: फुटपाथ के पास चल रहा था, 19 साल का कार चालक गिरफ्तार


मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरुष की मौत की सूचना मिलने के बाद बाद उसके घरवाले रोने लगे। - Dainik Bhaskar

आरुष की मौत की सूचना मिलने के बाद बाद उसके घरवाले रोने लगे।

मुंबई में एक 19 साल के क्रेटा चला रहे युवक ने 3 साल के बच्चे को रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को करीब 5 बजे हुई है।

मृतक बच्चे की पहचान आरुष वडाला के रूप में हुई है। उसकी फैमिली वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास फुटपाथ पर रहते थे। शनिवार को वह फुटपाथ के पास ही चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से क्रेटा चले रहे युवक ने आरुष पर कार चढ़ा दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान भूषण संदीप गोले के रूप में हुई है। वह विले पर्ले का रहने वाला है। एक्सीडेंट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

3 साल 6 महीने के बच्चे आरुष की तस्वीर उसके पिता ने दी। उन्होंने कहा- चालक कार तेज चला रहा था।

3 साल 6 महीने के बच्चे आरुष की तस्वीर उसके पिता ने दी। उन्होंने कहा- चालक कार तेज चला रहा था।

आरुष की मौत की सूचना मिलने के बाद बाद उसके घरवाले रोने लगे।

आरुष की मौत की सूचना मिलने के बाद बाद उसके घरवाले रोने लगे।

रविवार सुबह आरुष की मौत को लेकर उसके घरवालों ने प्रदर्शन किया।

रविवार सुबह आरुष की मौत को लेकर उसके घरवालों ने प्रदर्शन किया।

देश में 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें, महाराष्ट्र में 66 हजार

  • देश में पिछले 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा 1.08 लाख मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु 84 हजार मौत और महाराष्ट्र 66 हजार मौत के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
  • अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से जारी किए गए 2018 से 2022 के डेटा के आधार पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने ‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया, 2022’ रिपोर्ट जारी की है।
  • इसके मुताबिक, 2021 में देश में सड़क हादसों में 1,53,972 मौतें हुई थीं, जो 2022 में बढ़कर 1,68,491 हो गईं।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>