Published On: Sat, Dec 21st, 2024

MP के देवास में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 की मौत: नीचे डेयरी में भड़की आग; ऊपर सो रहे पति-पत्नी और 2 बच्चों की जान गई – Dewas News


निचली मंजिल पर सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। दूसरी मंजिल पर धुआं भर गया, जिससे परिवार की दम घुटने से मौत हो गई।

देवास में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीचे डेयरी में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण आग लगी है। पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे थे, जिससे आग बेकाबू

.

घटना नयापुरा क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। करीब तीन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के रेस्क्यू में जुट गई, लेकिन ऊपर जाने का रास्ता सकरा होने से टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई।

एसपी पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।

एसपी पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।

एक ही परिवार के चार लोगाें की मौत हादसे में दिनेश कारपेंटर (35), उनकी पत्नी गायत्री कारपेंटर (30), बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम जांच करेगी।

डेयरी में रखे सिलेंडर में ब्लास से आग भड़की। यहां और भी सिलेंडर रखे मिले हैं।

डेयरी में रखे सिलेंडर में ब्लास से आग भड़की। यहां और भी सिलेंडर रखे मिले हैं।

सिंगल रास्ता होने से रेस्क्यू में आई दिक्कत नगर निगम दमकल विभाग के अभिनव चंदेल ने बताया कि सुबह 4:48 बजे नयापुरा क्षेत्र में आर्यन मिल्क कॉर्नर पर एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। मौके पर हमारी तीन फायर बिग्रेड पहुंची। रेस्क्यू कर एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों का शव निकाला। सिंगल रास्ता होने से इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रास्ते पर मलबा पड़ा होने से आग बुझाने और रेस्क्यू कार्य में दिक्कत हुई। मिल्क कॉर्नर में ब्लास्ट हुआ एलपीजी सिलेंडर वहां मिला है। मौके पर अन्य एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे। पहली मंजिल पर भी डेरी प्रोडक्ट भी रखे हुए थे।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>