गैंगरेप मामले में अब तक चार्जशीट नहीं हुआ दाखिल: लड़की के पिता मधुबनी से पटना आने को तैयार नहीं, अब हड्डी की जांच से पता चलेगा नाबालिग का उम्र – Patna News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है। लड़की की उम्र स्पष्ट नहीं हो पा रही है, जिसके चलते पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। इससे रिलेटेड किसी तरह का डॉक्यूमेंट्स भी नहीं मिला
.
घटना के डेढ़ माह बाद भी पीड़िता के पिता पुलिस जांच में सहयोग को तैयार नहीं हैं। बच्ची के पिता से उम्र के सिलसिले में कई बार संपर्क किया गया, लेकिन वो मोतिहारी से पटना आने के लिए तैयार नहीं है। अब बच्ची की हड्डी से उसकी उम्र का पता लगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया सूबे के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में पूरी होगी। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से आग्रह किया है। फिलहाल पीड़िता को पटना के एक शेल्टर होम में रखा गया है।
पुलिस जांच कर रही है
वहीं, इस मामले में DSP दिनेश पांडेय ने बताया कि समय जो निर्धारित है, उस समय सीमा में चार्जशीट दाखिल कर दिया जाएगा। अभी अनुसंधान चल रहा है।
![मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार किया था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/16/14-61730532129_1734350066.png)
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार किया था।
मां और बेटी दोनों दूसरों के घरों में काम करती थीं
लड़की के पिता ने ने 2 शादियां की हैं। पहली पत्नी के मरने के बाद दूसरी शादी की थी। परिवार मोतिहारी का रहने वाला है। लड़की और उसकी मां पटना के शास्त्री नगर इलाके में रहकर झाड़ू पोंछा का काम करती थी। ये घटना 1 नवंबर की रात 8 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मां की सहमति से गई थी पीड़िता
घटना के दूसरे दिन सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने पीसी में बताया था कि बच्ची की सौतेली मां देह व्यापार कराती थी। आरती (35) और सोनू बच्ची को अर्पित के फ्लैट पर लेकर गए थे। इस मामले में 5 को गिरफ्तार किया गया है। इसमें संजीव कुमार, सोनू कुमार, अर्पित कुमार, आरती कुमारी और सौतेली मां शामिल है। आरोपी संजीव कुमार ठेकेदारी का काम करता है।
![गैंगरेप के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट सील कर दिया था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/16/13-31730532053_1734350121.png)
गैंगरेप के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट सील कर दिया था।
एसपी के मुताबिक पीड़िता ने खुद उस समय पुलिस को बताया था कि सौतेली मां अलग-अलग घर में देह व्यापार कराती थी। मां की सहमति से गई थी। हवाई अड्डा के अस्पताल में पहले इलाज कराया जा रहा था। इसके बाद पीएमसीएच भेजा गया।
बता दें, घटना के समय बच्ची की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही थी। सौतेली मां पर ही धंधे में धकेलने का आरोप लगा था। जिस नर्सिंग होम में बच्ची इलाज के लिए गई थी, उस नर्सिंग होम के कर्मियों को भी गवाह के तौर पर शामिल किया जा सकता है। इस केस की आईओ महिला थाने की थानेदार हैं।