Published On: Thu, Dec 12th, 2024

दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 देगी: महिला सम्मान निधि योजना आज से ही लागू; केजरीवाल का ऐलान- चुनाव बाद ₹2100 देंगे


  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal Update: Aam Aadmi Party, Delhi Election Promise, 1000 Rupees Per Month

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर को दिल्ली में महिला सम्मान निधि योजना का ऐलान किया। - Dainik Bhaskar

अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर को दिल्ली में महिला सम्मान निधि योजना का ऐलान किया।

दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान निधि का नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।

केजरीवाल ने 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे

10 दिसंबर को दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर के यहां खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।

10 दिसंबर को दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर के यहां खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।

1. ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 2. होली-दीवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे। 3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा। 4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

  • दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
  • बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।
  • AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>