Published On: Thu, Dec 12th, 2024

संसद के शीतकालीन सत्र का 13वां दिन: इलाहाबाद हाईकोर्ट जज के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए विपक्षी सांसद नोटिस पर साइन करेंगे


  • Hindi News
  • National
  • Parliament LIVE Update; Rahul Gandhi Jagdeep Dhankhar | Shekhar Yadav BJP Congress SP

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। - Dainik Bhaskar

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 13वां दिन है। बुधवार को विपक्षी दलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जज शेखर यादव ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, नोटिस के लिए राज्यसभा के 50 सांसदों के साइन की जरूरत है, जिसमें से 38 सांसदों ने इस नोटिस पर साइन किए हैं। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के चलते बाकी सांसदों के साइन नहीं कराए जा सके। ये साइन आज करा लिए जाएंगे। इसके बाद अगले कुछ दिन में नोटिस पेश किया जाएगा।

कांग्रेस सांसद विवेक तनखा ने कहा कि जस्टिस यादव के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने का नोटिस इस सत्र में पेश किया जाएगा। यह बेहद गंभीर मामला है।

कांग्रेस सांसद विवेक तनखा ने कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पेश किया जाएगा।

कांग्रेस सांसद विवेक तनखा ने कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पेश किया जाएगा।

राहुल गांधी बोले- हम अडाणी पर चर्चा नहीं छोड़ेंगे

बुधवार की कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम अडाणी मुद्दे पर चर्चा नहीं छोड़ेंगे। राहुल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की और कार्यवाही से अपमानजनक बातें हटाने की मांग की।

राहुल ने कहा-

QuoteImage

हमारा मकसद है कि संसद चले, सदन में चर्चा हो। वे (सत्ता पक्ष) मुझे क्या कहते हैं, ये मायने नहीं रखता। हम चाहते हैं कि 13 दिसंबर को संविधान पर चर्चा हो।

QuoteImage

इधर, राज्यसभा में सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा हुआ। राज्यसभा पहले 12 बजे तक, फिर 12 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी का क्या संबंध है, ये सामने आना चाहिए।

विपक्ष ने 10 दिसंबर को राज्यसभा के सेक्रेटरी को धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया था। इसमें 60 सांसदों के दस्तखत थे। विपक्ष का आरोप है कि धनखड़ सदन में बोलने नहीं देते। उनका रवैया पक्षपातपूर्ण है।

नड्डा बोले- कांग्रेस मुद्दे को भटकाने की कोशिश करती है

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि दो दिन से हमारे लोग इस बात को उठा रहे हैं कि जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी का क्या संबंध है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा का सवाल है। यह देश की संप्रभुता पर भी प्रश्नचिह्न है। हम सोरोस पर इसलिए बात करना चाहते हैं, क्योंकि हम आम आदमी के लिए प्रतिबद्ध हैं। चेयर पर आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास किया। यह मुद्दे को भटकाने के लिए कुत्सित प्रयास है।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 72 साल बाद किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना। ऐसा सभापति मिलना मुश्किल है। विपक्ष ने सदन की गरिमा गिराई है। जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस के बीच रिश्ता क्या है, उन्हें ये बताना चाहिए। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

संसद परिसर में बुधवार को विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें

विपक्षी सांसद फूल और तिरंगा लेकर संसद पहुंचे।

विपक्षी सांसद फूल और तिरंगा लेकर संसद पहुंचे।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फूल और तिरंगा दिया।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फूल और तिरंगा दिया।

विपक्षी सांसदों ने सत्ता पक्ष के सांसदों को फूल और तिरंगा दिया।

विपक्षी सांसदों ने सत्ता पक्ष के सांसदों को फूल और तिरंगा दिया।

प्रियंका बोलीं- सरकार रोज सदन स्थगित करा रही प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि हम जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वो बाहर कर रहे हैं। हम रोज कोशिश करते हैं, लेकिन वे (सरकार) चर्चा नहीं चाहते। रोज किसी न किसी बहाने सदन को स्थगित करा रहे हैं।

रिजिजू बोले थे- राहुल के अलावा सभी सांसद चर्चा चाहते हैं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि कोई भी मुद्दे हों, हम सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करेंगे। सपा, TMC और कांग्रेस समेत कई पार्टियों के सांसद मेरे पास आए थे। कांग्रेस राज्यसभा में चर्चा करना चाहती है, सिर्फ राहुल गांधी कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेना चाहते। शायद उनका संसदीय लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

निशिकांत बोले- कुछ लोग खालिस्तान और अलग कश्मीर बनाना चाहते हैं, 4 बयान

निशिकांत दुबे (भाजपा)- लोकतंत्र में मेरी आवाज दबाई जा रही है। विपक्ष मुझे बोलने नहीं दे रहा। पहले वे मेरे 10 सवाल सुन तो लें। इनमें बात करने की हिम्मत ही नहीं। इन्होंने अंग्रेजों के साथ मिलकर भारत और पाकिस्तान बना दिया। आज जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर खालिस्तान और कश्मीर बनाना चाहते हैं।

संजय राउत (शिवसेना, उद्धव गुट)- राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा। वे हमारे नेता हैं। देश में सरकार के खिलाफ जो माहौल तैयार किया है, उसमें राहुल जी का योगदान सबसे बड़ा है। ममता, अखिलेश जी, लालू जी की सबकी अलग-अलग राय है, लेकिन हमने मिलकर INDIA अलायंस बनाया। अगर कोई नई बात रखना चाहता है, INDIA ब्लॉक को ताकत देना चाहता है तो उस पर विचार होना चाहिए। कांग्रेस को भी इसमें शामिल होकर अपनी बात रखनी चाहिए।

राम गोपाल यादव (सपा)- मैं समझ नहीं पा रहा कि संविधान में किस बात पर चर्चा हो रही है। इन्हें मौलिक अधिकारों पर चर्चा करानी चाहिए। किस तरीके से मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। संविधान की आत्मा मौलिक अधिकार हैं और मौलिक अधिकार के बिना संविधान कुछ नहीं है।

गौरव गोगोई (कांग्रेस)- आज हमने संसद में देखा कि स्पीकर ने सदन की गरिमा की बात की। जब प्रश्नकाल शुरू हुआ तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सदन स्थगित करने का बहाना बना दिया। हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं कि सत्ता पक्ष की वजह से सदन नहीं चल रहा है।

मैंने इतना पक्षपाती सभापति नहीं देखा- दिग्विजय संसद के बाहर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी इतना पक्षपाती सभापति नहीं देखा है। वे सत्ता पक्ष के सांसदों को नियम के विपरीत बोलने की छूट देते हैं, जबकि विपक्षी सांसदों को चुप कराते हैं।’

राहुल ने मोदी-अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लिया

कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया है।

कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया है।

संसद में सोमवार को राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में दिखे। विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए। राहुल ने पूछा कि आप अपने रिश्ते के बारे में बताइए। मुखौटा पहने सांसदों ने कहा कि हम दोनों सब मिलकर करेंगे। राहुल ने आगे पूछा कि आपकी कबसे पार्टनरशिप चल रही है? इस पर मुखौटा लगाए सांसदों ने कहा कि सालों साल से। पूरी खबर पढ़ें …

BJP सांसद बोले- राहुल ने पीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी नेता संसद में मुखौटा पहनकर खड़े होते हैं और प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वे देश के लोकतंत्र का सम्मान करना नहीं जानते। इनको देश के उद्योगपति नहीं चाहिए, इन्हें विदेश के उद्योगपति चाहिए। इन्हें जॉर्ज सोरोस चाहिए जो भारत में अस्थिरता पैदा करें।

कांग्रेस की फंडिग को लेकर BJP का हंगामा

संसद में भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस की फंडिंग को लेकर हंगामा किया। भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ऐसे संगठन से जुड़ी हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है। इस संगठन को जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की तरफ से फंडिंग मिलती है। इस संगठन का नाम फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) है। सोनिया इसकी सह-अध्यक्ष (CO) हैं।

भाजपा का कहना है राहुल गांधी कई बार खोजी पत्रकारों के संगठन OCCRP की रिपोर्ट का हवाला देकर केंद्र सरकार पर हमला करते हैं। इस संगठन को भी जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलती है। कांग्रेस इनके साथ मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

संसद के शीतकालीन सत्र में पिछली 11 कार्यवाही…

25 नवंबर: पहला दिन- राज्यसभा में धनखड़-खड़गे के बीच बहस 27 नवंबर: दूसरा दिन- संसद में अडाणी मुद्दे पर हंगामा:विपक्ष का नारा- देश को लूटना बंद करो 28 नवंबर: तीसरा दिन- प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं, सांसद की शपथ ली 29 नवंबर: चौथा दिन- 4 दिन में कुल 40 मिनट कार्यवाही चली; विपक्ष ने अडाणी-संभल पर सरकार को घेरा 2 दिसंबर : पांचवां दिन- INDIA ब्लॉक की बैठक में TMC नहीं गई:कहा- कांग्रेस अडाणी मुद्दे पर अटकी 3 दिसंबर : छठा दिन- अखिलेश बोले- चुनाव की वजह से संभल में हिंसा हुई:यह सोची समझी साजिश 4 दिसंबर: सातवां दिन- महिला सांसदों ने प्रियंका गांधी से कहा- जय श्रीराम:प्रियंका बोलीं- जय सियाराम बोलो 5 दिसंबर: आठवां दिन- निशिकांत बोले-विपक्ष सरकार गिराने की कोशिश कर रहा 7 दिसंबर: नौवां दिन- संसद में सिंघवी की सीट से ₹50 हजार कैश मिला 9 दिसंबर: दसवां दिन- राहुल ने मोदी-अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लिया, पूछा- आपकी पार्टनरशिप कब से चल रही

10 दिसंबर: ग्याहरवां दिन- विपक्ष का धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस: 60 सांसदों का समर्थन

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>