Sanitation workers strike ends | सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल: भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद काम पर लौटे, नगर निगम में आतिशबाजी कर बांटी मिठाई – Bhilwara News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
नगर निगम में महापौर राकेश पाठक का मुंह मीठा करते सफाई कर्मचारी।
सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को सरकार द्वारा निरस्त करने के बाद भीलवाड़ा में भी नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। गुरुवार को नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों ने पटाखे चला एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने महापौर राकेश पा
.
पिछले लंबे समय से सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव करने और इसे रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भीलवाड़ा में मंगलवार को नगर निगम परिसर में कूड़ा करकट डालने के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।
![नगर निगम में आतिशबाजी करते सफाई कर्मी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/05/img4932_1733386562.jpeg)
नगर निगम में आतिशबाजी करते सफाई कर्मी।
बुधवार से सफाई कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। उस के बाद से शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए थे। बुधवार देर शाम राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदेश के नगर निगम में सफाई कर्मचारी के खाली पदों पर सीधी भर्ती को निरस्त कर दिया गया था।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदेव चन्नाल ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड नहीं होने के विरोध में सफाई कर्मचारियों में काफी गुस्सा था। भीलवाड़ा में करीब 1100 सफाई कर्मचारी मंगलवार से ही हड़ताल और आंदोलन कर रहे थे।
![माहापौर का स्वागत करते सफाई कर्मचारी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/05/img4934_1733386952.jpeg)
माहापौर का स्वागत करते सफाई कर्मचारी।
बुधवार शाम को भर्ती रद्द होने के बाद अब आज गुरुवार से सभी सफाईकर्मी फिर से काम पर लौटे हैं। हमने महापौर राकेश पाठक का स्वागत अभिनंदन किया है।मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे चला कर अपनी खुशी का इजहार किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।