Published On: Wed, Jun 5th, 2024

Temperatures cross 43 degrees amid winds in Jaisalmer | जैसलमेर में हवाओं के बीच पारा 43 डिग्री पार: दोपहर में गर्म हवाएं; 6 से 8 जून प्री मानसून से बारिश की संभावना – Jaisalmer News


जैसलमेर। दोपहर में सूनी हो जाती है शहर की सड़कें।

जैसलमेर जिले में में पिछले 5 दिनों से हीटवेव से राहत मिली हुई है। हीटवेव का असर खत्म होते ही तापमान भी 48 डिग्री से लुढ़ककर 43 डिग्री के आसपास चल रहा है। जिले में पिछले दो तीन दिनों से तेज हवाएं भी चल रही है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। लेकिन ग

.

लोग गर्मी से बचने का जतन कर रहे हैं। मंगलवार को दिन के पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात का पारा 2 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 16 डिग्री का अंतर रहा।

तेज हवाओं में लोगों को मिल रही गर्मी में राहत।

तेज हवाओं में लोगों को मिल रही गर्मी में राहत।

दरअसल, मई महीने में चली हीटवेव ने लोगों को झुलसा दिया था। पिछले 33 दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। इस वजह से गर्मी का असर तेज है। हालांकि पिछले दिनों हीटवेव से पड़ी भीषण गर्मी से राहत जरूर है। मई के शुरुआती दो दिन तापमान 35 व 38 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद से लगातार तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। मई एक बार 10 मई को ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। जिससे तापमान 45 से लुढ़ककर 41 डिग्री पहुंचा था। उसके बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने और तीव्र हीटवेव चलने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हुई और पारा 48 डिग्री के पार कर गया।

6 से 8 जून प्री मानसून से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार 6 से 8 जून तक पश्चिमी जिले जैसलमेर में प्री मानसून की हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात व 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान में गिरावट होगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>