IAS प्रतीक्षा सिंह ने UP कैडर में ट्रांसफर लिया: बिहार सरकार ने रिलीव किया, बक्सर में पोस्टिंग थी; पति यूपी कैडर के IPS ऑफिसर – Patna News
आईएएस प्रतीक्षा सिंह बक्सर में तैनात थीं।
आईएएस प्रतीक्षा सिंह ने कैडर चेंज करवाया है। उन्होंने यूपी (उत्तर प्रदेश) कैडर करवाया है। बिहार सरकार ने प्रतीक्षा सिंह को रिलीव कर दिया है।
.
इनके पति दिनेश चतुर्वेदी यूपी कैडर के आईपीएस हैं। सीएम योगी के करीबी माने जाते हैं। पति के यूपी कैडर होने की वजह से ही प्रतीक्षा सिंह भी यूपी गई हैं।
2023 बैच की IAS हैं प्रतीक्षा सिंह
बिहार कैडर के आईएएस प्रतीक्षा सिंह हैं। 2023 बैच की ऑफिसर हैं। बक्सर में सहायक डीएम के तौर पर तैनात हैं। फिलहाल ट्रेनिंग में है। 15 अप्रैल 2024 से ट्रेनी आईएएस के रूप में काम कर रहीं हैं। प्रतीक्षा सिंह भूगोल से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
21 नवंबर 2024 को अधिसूचना जारी हुई थी
इंटर स्टेट कैडर चेंज पति की वजह से किया गया है। भारत सरकार ने इंटर स्टेट कैडर चेंज किया है। 21 नवंबर 2024 को अधिसूचना जारी की गई थी। प्रतीक्षा सिंह के पति आईपीएस हैं। दिनेश चतुर्वेदी 2022 कैडर के आईपीएस हैं।