Married woman died due to drowning in a tank | विवाहिता की टांके में डूबने से हुई मौत: 3 साल पहले हुई थी शादी, पीहर में किया सुसाइड, जांच पड़ताल जारी – Barmer News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
विवाहिता का टांके में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला का शव तैरता देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके भूरटिया गांव की है। ससुराल पक्ष को बु
.
![पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/01/whatsapp-image-2024-12-01-at-14653-pm_1733057725.jpeg)
पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भूरटिया निवासी लीला देवी (22) पत्नी नेमाराम सुथार शनिवार रात को पीहर में खाना बनाया और खाना खाकर सो गए। घर में मृतका लीला और उसके पिता खरथाराम ही थे। दोनों रात को अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। महिला रात को पढ़ाई भी कर रही थी। रविवार को सुबह जब पिता खरथाराम नींद से जागे तो रूम में देखा तो महिला मिली नहीं। इधर-उधर ढूंढा मिली नहीं। घर के बाहर की तरफ बने टांके पर चप्पल पर दिखें तो उनको संदेह हुआ तो टांके में देखा तो तैर रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
डीएसपी अरविंद जागिड़ ने बताया- ससुराल पक्ष को सूचना दी गई। पीहर पक्ष की मौजूदगी में महिला की बॉडी को टांके से बाहर निकाली गई। परिजनों ने रिपोर्ट दी। इसमें उन्होंने किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। एसडीएम की ओर से पोस्टर्माम के लिए बताया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
तीन साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकाी के अनुसार विवाहिता की शादी जनवरी 2022 में हुई थी। मृका ससुराल सिणधरी थाना इलाके के वरिया तगजी है। महिला बीए सेकेंड इयर में पढ़ाई करती है। मृतका कोई संतान नहीं है। महिला की शादी आटे-साटे में हो रखी है।