Light Snowfall In Rohtang Hail Fell In Koksar Know The Weather Update Of Himachal Pradesh – Amar Ujala Hindi News Live


डिजाइन फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में रविवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई है। बीते शनिवार को भी यहां बर्फबारी हुई थी। जबकि कोकसर में सुबह ओलावृष्टि हुई। पिछले 36 घंटों से लाहौल व मनाली की ऊंचे क्षेत्रों में मौसम परिर्वतन शील बना हुआ है। हालांकि मनाली व कुल्लू के निचले क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली हुई है। किसान व बागवान चार महीनों से बारिश न होने से आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा पर शनिवार को भी बर्फबारी हुई है। मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा, वहीं राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादलों के साथ-साथ धूप खिली रही। रविवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ताबो, कुकुमसेरी और समदो का न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात को माइनस में दर्ज हुआ। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम पारे में भी कमी दर्ज हुई।