ndrf used underwater cameras and modern equipment to find boy body who fell in well
ऐप पर पढ़ें
राजस्थान के राजसमंद में कुएं में गिरे 13 साल के एक बच्चे की बॉडी दो दिन बाद बरामद किया गया है। कुएं से बच्चे की बॉडी को तलाशने के लिए NDRF की भी मदद ली गई थी। एसपी मनीष त्रिपाठी ने कहा, ‘एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। दोस्तों के साथ खेलते वक्त 13 साल का एक लड़का पानी पीने के लिए कुएं में घुसा था। उसका सिर दीवार से टकरा गया और वो गहरे कुएं में जा गिरा। यह घटना 31 मई की दोपहर 12 बजे की है।
SDRF, पुलिस, और सिविल डिफेंस की टीमें बचाव कार्य में जुटी थीं लेकिन लड़के की बॉडी नहीं मिली। आज NDRF की टीम को भी बुलाया गया। उनके पास आधुनिक औजार है वो इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और साथ ही साथ अंडरवाटर कैमरों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लड़के का शव आज 10 बजे सुबह बरामद किया गया था।’
इससे पहले 13 साल के बच्चे के शव को निकालने के लिए ऑपरेशन चालू किया गया था। यह लड़का जिले के छपली गांव में दो दिन पहले इस कुएं में गिरा था। एनडीआरएफ ने बच्चे को निकलाने के लिए चल रहे ऑपरेशन में हिस्सा लिया और आखिरकार टीम को कामयाबी मिल ही गई। एनडीआरएफ से पहले सिविल डिफेंस की टीम और SDRFकी टीम बच्चे की बॉडी को तलाशने में जुटी थी। इलाके के एसएचओ ने कहा था कि दो दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था।