Published On: Wed, Nov 27th, 2024

हिमाचल में मुसलमानों का बहिष्कार करने वाली महिला पर FIR: सुषमा ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; कहा- जाने-अनजाने में जो कहा, उसका दुख – Kangra News


सामान बेचने आए कश्मीरियों से बहस करते हुए महिला

हिमाचल प्रदेश में दो कश्मीरियों से बदसलूकी और मुसलमानों का बहिष्कार करने की बात कहने वाली महिला की पहचान हो गई है। कांगड़ा जिला के लंबागांव थाने में पुलिस ने सुषमा देवी के खिलाफ FIR कर दी है। SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।

.

कांगड़ा पुलिस आज मौके पर जाकर इस मामले में दूसरे लोगों से पूछताछ करेगी और साक्ष्य जुटाएगी। इस बीच सुषमा देवी ने भी माफी मांगी है। सुषमा ने कहा, उन्होंने जाने-अंजाने यह कह दिया था। वह कहती हैं कि हम अकेले रहते हैं। इसलिए डरते हैं, इस कारण कह दिया था। जो उन्होंने कहा, उसका उन्हें खेद है। इसके लिए वह माफी मांगती है।

3 दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था वीडियो

दरअसल, तीन दिन से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें महिला दो कश्मीरी का गांव में आने पर विरोध करती है। वीडियो में दो महिलाएं नजर आ रही है। उनसे से एक महिला कश्मीरियों के साथ बहस करती नजर आ रही है।

मुसलमानों के बहिष्कार की कही थी बात

वीडियो में सुषमा मुसलमानों के आर्थिक रूप से बहिष्कार की बात कह रही थी। यही नहीं वह मुस्लिम समुदाय के लोगों से जय श्री राम का नारे लगाने की भी बात कहती है। महिला कह रही है कि इनका सामान कोई न खरीदे। जो सामान खरीदना है, वो हिंदू दुकानदारों से खरीदे। ये क्या हमें मुफ्त में देंगे। अगर मुफ्त भी देंगे तो भी नहीं लेंगे।

सामान बेचने आए कश्मीरियों से बहस करते हुए महिला

सामान बेचने आए कश्मीरियों से बहस करते हुए महिला

अपने आपको को पंचायत प्रतिनिधि बोलती है महिला

इस वीडियों में महिला अपने आपको को पंचायत प्रतिनिधि बताती है। कहती हैं कि हिमाचल में तो सामान मत ही लाओ। ये हिंदुस्तान है बाबा। अब महिला ने माफी मांगी है।

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे और लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

महिला के खिलाफ मामला दर्ज:SP

SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 196 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। नियमों के तहत इस मामले कार्रवाई की जाएगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>