Published On: Tue, Nov 26th, 2024

गया में पैक्स चुनाव के लिए वोटिंग आज: 24 प्रखंडों में 13 अतिसंवेदनशील घोषित, यहां दोपहर 3 बजे तक ही होगी वोटिंग – Gaya News



जिले में उपचुनाव के बाद अब पैक्स चुनाव ने ग्रामीण राजनीति में हलचल मचा दी है। 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक पांच चरणों में 292 पैक्स केंद्रों पर मतदान होगा। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

.

पैक्स चुनाव स्थानीय स्तर पर होता है, लेकिन इसका प्रभाव क्षेत्रीय राजनीति पर पड़ता है। हाल के दिनों में पैक्स की बढ़ती आर्थिक और प्रशासनिक गतिविधियों ने इस चुनाव को और महत्वपूर्ण बना दिया है।

गया के 24 प्रखंडों में 13 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। यहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।

इन प्रखंडों में गुरारू, टंकुपा, कोच, फतेहपुर, शेरघाटी, मोहनपुर, डोभी, बाराचट्टी, गुरुआ, इमामगंज, बांकेबाजार और डुमरिया शामिल हैं। अन्य प्रखंडों में मतदान 4:30 बजे तक होगा।

272 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तैनात

जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने बताया कि 793 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4.54 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए 3172 मतदान कर्मियों के साथ 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 272 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।

निर्विरोध जीत और कड़ी टक्कर

कई पैक्स केंद्रों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्विरोध चुने जाने वालों में सरवहदा, सीसवर, और नगर पंचायत लोदीपुर। वहीं, अन्य जगहों पर मुकाबला कड़ा हो गया है।

गया का पैक्स चुनाव न केवल ग्रामीण विकास का आधार बनेगा, बल्कि स्थानीय राजनीति की नई दिशा भी तय करेगा। पांच चरणों में होने वाले इस चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>