Published On: Mon, Nov 25th, 2024

हेमंत की शपथ का राहुल, ममता और तेजस्वी को न्योता: 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड CM की लेंगे शपथ, JMM बोला- ऐतिहासिक होगा कार्यकाल – Ranchi News


मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर की सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

28 नवंबर की सुबह 11.30 बजे झारखंड की नई सरकार शपथ लेगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। हेमंत सोरेन के चौथे शपथ ग्रहण समारोह में INDIA ब्लॉक के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

.

JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा- राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य सहित बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सबको न्योता दिया गया है।

समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। खबर है कि हेमंत सोरेन के साथ 10 से 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। INDIA ने नए मंत्रिमंडल के लिए 5:1 का फार्मूला तय किया है। यानी 5 विधायक पर एक मंत्री। इस तरह JMM से 6, कांग्रेस से 4 और RJD से एक मंत्री शपथ लेंगे।

24 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

24 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

हमारा एजेंडा क्लियर हैः JMM

JMM नेता मनोज पांडे ने कहा, “झारखंड की जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है, कार्यकाल भी ऐतिहासिक होगा। हमारे अपने एजेंडे और मुद्दे हैं। झारखंडी अस्मिता से जुड़े विषयों को लेकर सरकार आगे बढ़ेगी। हमें उम्मीद है कि केंद्र हमारा सहयोग करेगी, लेकिन अगर यह तानाशाही सरकार हमारे पैसे देने में आनाकानी करेगी तो पार्टी अपने स्तर पर विचार करके आंदोलनात्मक कार्रवाई करेगी।.

पहली बार रिपीट हुई है सरकार

राज्य बनने के बाद पहली बार सरकार रिपीट हुई है। अब तक यह होता था कि जो सरकार सत्ता में होती थी उसकी वापसी नहीं होती थी। 23 नवंबर को आए चुनावी नतीजे में 81 सीटों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।

रांची DC ने मोरहाबादी मैदान का लिया जायजा

सोमवार को रांची DC वरुण रंजन ने शपथ ग्रहण स्थल का जायजा लिया। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के दूर-दराज क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में अतिथि/विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा सीनियर प्रशासनिक पदाधिकारियों के आने की संभावना है। ​​

यह भी पढ़ें;

5 मंत्री होंगे रिपीट, दो यादवों की लड़ाई में पासवान ने मारी बाजी, जानिए पूरी लिस्ट

हेमंत सोरेन की नई सरकार के 7 मंत्रियों का नाम भास्कर को पता चला है। उनका मंत्री बनना लगभग तय है। इसमें JMM कोटे से रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, मथुरा महतो, हफीजुल हसन, कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी और RJD कोटे से देवघर विधायक सुरेश पासवान के नाम शामिल हैं।

वहीं, बाकी बचे 4 नामों में JMM से लुईस मरांडी और भवनाथपुर से जीते अनंत प्रताप देव का नाम सबसे आगे है। लुईस को मंत्री बनाकर हेमंत एक साथ महिला, आदिवासी, क्रिश्चियन और संथाल को साधेंगे। वहीं, मिथिलेश ठाकुर की हार के बाद फारवर्ड कोटे से अनंत प्रताप देव की किस्मत खुल सकती है। पढ़े, पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>