Chittorgarh: After Coronation, A Controversy Arose Over Vishvaraj Singh’s Darshan Of The Family Deity – Amar Ujala Hindi News Live


समर्थकों को रोकने में लगी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मेवाड़ राजघराने के विश्व राज सिंह मेवाड़ के सोमवार को हुए राजतिलक के रस्म के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस में अपने कुल देवता धूणी के दर्शन के लिए जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ने सिटी पैलेस में किसी के भी अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई। यह रोक महाराणा मेवाड फाउंडेशन की और से लगाई गई है, जिसके चेयरमेन दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ है। इसी बात को लेकर राजपूत समाज के एक खेमे में आक्रोश व्याप्त हो गया।
राजतिलक के बाद चित्तौड़गढ़ से लौटने पर सिटी पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने सिटी पैलेस में घुसने की कोशिश की। यह लोग सिटी पैलेस में विश्वराज सिंह मेवाड़ का प्रवेश कराने पर अड़े रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल आक्रोशित लोगों को रोकता रहा। खुद कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल ने स्थिति पर नजर रखी। इसके बाद में विश्वराज सिंह द्वारा दर्शन किए जाने पर सहमति बनी और वह सिटी पैलेस में प्रवेश कर गए।
ये है विवाद
बता दें कि पिछले दिनों मेवाड़ राज परिवार के ज्येष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। मेवाड़ राज परिवार की परंपरा के अनुसार महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह का सोमवार को चित्तौड़गढ़ स्थित फतेह प्रकाश महल में राजतिलक समारोह आयोजित किया गया था। सोमवार को ही विभिन्न समाचार पत्रों में दिवंगत महेंद्र मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ की अध्यक्षता वाली ट्रस्ट की ओर से एक आम सूचना जारी की गई, जिसमें सिटी पैलेस ओर एकलिंग जी मंदिर में किसी भी तरह से अनादिकृत प्रवेश पर रोक की बात कही गई।
विवाद के बाद हुए कुल देवता के दर्शन
राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ का सिटी पैलेस में अपने कुल देवता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने जाने पहुंचे उनके साथ हजारों की संख्या में समाजजन थे, जिन्होंने सिटी पैलेस में जाने की कोशिश की। विवाद की स्थिति बनी। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर दोनों पक्षों में बातचीत कराने की कोशिश की और विश्वराज सिंह द्वारा कुल देवता के दर्शन करने पर सहमति बनी। बाद में विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में धोनी के साथ ही एकलिंग जी के भी दर्शन किए।