Published On: Mon, Nov 25th, 2024

अहिल्या गौतम राजकीय महोत्सव का आज आखिरी दिन: तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि, आज उपमुख्यमंत्री के आने की है घोषणा – Darbhanga News


अहिल्या गौतम राजकीय महोत्सव का आज आखिरी दिन है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि दो दिनों के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। आज अंतिम दिन का कार्यक्रम है। अब लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या पूर्व निर्ध

.

बता दें कि सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से उपेक्षित इस अहिल्या उद्धार स्थल के न्यास समिति ने घोषणा की थी कि पहले दिन उद्घाटन सत्र में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे।

दूसरे दिन समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी मुख्य अतिथि होंगे।

तीसरे दिन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री हरी साहनी मुख्य अतिथि रहेंगे। स्थानीय लोगों की माने तो इस बार महोत्सव का आयोजन काफी फीका पड़ गया है।

नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा

वहीं, महोत्सव के दूसरे दिन के संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता और विधायक जीवेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। निराला ग्रुप के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत मिथिलांचल का फोक डांस झिझिया पर नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।

समा चकेबा, झिझिया नृत्य को देख कर क्षेत्र वासियों में संस्कृति के प्रति गौरव बोध का अहसास हुआ। इस आयोजन ने लोगों को इस बात का भी अहसास कराया कि भारतीय संस्कृति की खुशबू को मिथिला ने आज भी संभाले रखा है।

देर रात तक मशहूर मैथिली गायिका माधव राय, जुली झा, पूनम मिश्रा, रामबाबू झा और मोनी झा की गीत सुनकर श्रोता उत्साहित हुए। पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

दरभंगा। अहिल्या स्थान में चल रहे राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन भी मुख्य अतिथि मदन सहनी नहीं पहुंचे। दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशिला गुप्ता और विधायक जीवेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। निराला ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तूत मिथिलांचल का फोक डांस झिझिया पर नृत्य को 13 वे अहिल्या महोत्सव के दूसरे रात दर्शकों ने खूब सराहा। समा चकेबा, झिझिया नृत्य को देख कर क्षेत्र वासियों में संस्कृति के प्रति गौरव बोध का एहसास हुआ। इस आयोजन ने लोगों को इस बात का भी एहसास कराया कि भारतीय संस्कृति की खुशबू को मिथिला ने आज भी संभाले रखा है। स्थानीय बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार रघुवीर की ‘तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी’, गजल ‘खामोश लव है झुकी हैं पलकें’, ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ की मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया। रघुनन्दन की प्रस्तुति को भी दर्शको ने तालियों की गड़गड़ाहट से अपना समर्थन दिया। देर रात तक मशहूर मैथिली गायिका माधव राय, जुली झा, पूनम मिश्रा, रामबाबू झा और मोनी झा की गीत सरिता में श्रोता डुबकी लगाते रहे। पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए जुटे लोग।

महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए जुटे लोग।

इधर, अहिल्या गौतम राजकीय महोत्सव का आज आखिरी दिन है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में पूर्व से प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि दो दिनों के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। आज अंतिम दिन का कार्यक्रम है। अब लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यहां बिहार के उपमुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे या नहीं।

महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति करती कलाकार

महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति करती कलाकार

बता दे की सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से उपेक्षित इस अहिल्या उद्धार स्थल के न्यास समिति ने घोषणा की थी कि पहले दिन उद्घाटन सत्र में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं दूसरे दिन समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि तीसरे दिन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा और मंत्री हरी साहनी मुख्य अतिथि रहेंगे।

महोत्सव के कार्यक्रम की जारी की गई रूपरेखा।

महोत्सव के कार्यक्रम की जारी की गई रूपरेखा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>