Published On: Thu, Nov 21st, 2024

Pratibha Singh Returns To Shimla From Delhi Discussion Formation Of New Executive Intensifies – Amar Ujala Hindi News Live


pratibha singh returns to shimla from delhi discussion formation of new executive intensifies

पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली से लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन को कदमताल शुरू कर दी है। वीरवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रतिभा ने कई नेताओं से विचार-विमर्श किया। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पहले संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। इसके बाद जिला अध्यक्ष तय होंगे। शेष कार्यकारिणी का विस्तार इसके बाद होगा।

वीरवार को प्रतिभा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक आदर्श सूद सहित यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, अमित नंदा के साथ मुलाकात की। कार्यकारिणी के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से प्रतिभा सिंह पहले दौर की बैठक बीते दिनों कर चुकी हैं। अब शेष नेताओं से फीडबैक लेना शुरू किया है। प्रतिभा ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जल्द ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर और कैबिनेट मंत्रियों से भी इस बारे में चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। संगठन को समय देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओंं को संगठन में जिम्मेवारी देना प्राथमिकता रहेगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>