Published On: Wed, Nov 20th, 2024

​​​​​​​MP-UP समेत 8 राज्यों में घना कोहरा, कानपुर में विजिबिलिटी-जीरो: राजस्थान के सीकर में तापमान 7.2°; 11 राज्यों में बारिश, 2 में ओले का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • MP UP IMD Weather Update; Rajasthan Kanpur Visibility | Delhi Cold Wave Fog Alert

नई दिल्ली/ भोपाल/ जयपुर/ श्रीनगर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में उत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ अब मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। तापमान गिरने के साथ-साथ घने कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को MP-राजस्थान समेत 8 राज्यों के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

कोहरे का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में दिखा। कानपुर में विजिबिलिटी घटकर जीरो और लखनऊ में 50 मीटर रह गई। बिहार के पुर्णिया, पंजाब के बठिंडा, हरियाणा के सिरसा और MP के ग्वालियर में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।

राजस्थान में न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गए। सीकर देश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी लगातार जारी है। यहां बुधवार सुबह भी कई जगहों पर बर्फ देखने को मिली।

दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप के अलावा बुधवार को अंडमान-निकोबार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में ओले गिरने का भी अनुमान है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>