Himachal Pradesh exit poll 2024 results bjp leading congress lagging
ऐप पर पढ़ें
Himachal Pradesh exit poll 2024 Result: सात चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। अब तो एग्जिट पोल्स के नतीजे आए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त दिख रही है। एग्जिट पोल के नतीजों में दो में भाजपा हिमाचल प्रदेश में क्लीन स्वीप करती हुई दिख रही है, वहीं एक एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त बताई गई है। आइये जानते हैं किस एग्जिट पोल ने भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें दी हैं।
एनडीटीवी-जन की बात एग्जिट पोल
इस एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भाजपा 2019 के चुनावों के परिणाम एक बार फिर से दोहराती हुई दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, भाजपा को प्रदेश की चार में से चारों लोकसभा सीटों पर जीत दिखाई दे रही है।
टाइम्स नाउ-ईटीजी एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस के लिए एक सीट पर बढ़त दिखाई गई है। ऐसे में भाजपा हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनावों में आगे दिखाई दे रही है।
न्यूज 24-टुडे चाणक्या एग्जिट पोल
इस एग्जिट पोल में भी भाजपा को हिमाचल प्रदेश में आगे दिखाया गया है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में क्लीन स्वीप कर सकती है।
ऐसे में तीन एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश के रण में आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों लोकसभा सीटों पर आगे दिख रही है। हालांकि, एक एग्जिट पोल के अनुसार, एक सीट पर कांग्रेस भी आगे दिख रही है। हालांकि, चुनावी नतीजों के लिए 4 जून तक इंतजार करना पड़ेगा।