Press Conference Of Tanmahimananda Secretary Of Ramakrishna Mandir Mission Ashram – Amar Ujala Hindi News Live – Ramkrishna Mission Ashram Controversy:भू-माफिया करोड़ों की संपत्ति हड़पने की रच रहा साजिश


रामकृष्ण मंदिर मिशन आश्रम के सचिव तनमहिमानंद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामकृष्ण मंदिर मिशन आश्रम में शनिवार रात हुआ बवाल करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश है। इसमें पुलिस की भूमिका भी संदेहास्पद है। रामकृष्ण मंदिर मिशन आश्रम के सचिव तनमहिमानंद ने यह आरोप सोमवार को शिमला में पत्रकारवार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि यह विवाद हिमालयन ब्रह्म समाज और रामकृष्ण मंदिर मिशन आश्रम के बीच नहीं है। यह विवाद अतिक्रमणकारियों और भूमाफिया के बीच है।