मणिपुर हिंसा- शाह आज सुरक्षा हालात पर रीव्यू करेंगे: CM और विधायकों के घरों को निशाना बनाया था; असम में भी महिला-बच्चे का शव मिला
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
- Hindi News
- National
- Manipur Violence Situation Video Update; N Biren Singh | Kuki Meitai Imphal
नई दिल्ली/इंफाल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![मणिपुर में 6 शव मिलने के बाद से हिंसक घटनाएं हो रही हैं। - Dainik Bhaskar](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/मणिपुर-हिंसा-शाह-आज-सुरक्षा-हालात-पर-रीव्यू-करेंगे-CM.gif)
मणिपुर में 6 शव मिलने के बाद से हिंसक घटनाएं हो रही हैं।
मणिपुर में शनिवार रात भड़की हिंसा के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्य के सुरक्षा हालात का रीव्यू करेंगे। इस बीच, असम में एक महिला और बच्चे का शव मिला है। दोनों बॉडी कछार जिले में मिली हैं।
मणिपुर में लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और 13 विधायकों के घरों पर हमला किया था। आगजनी भी की गई थी। मणिपुर में 3 महिलाओं और 3 बच्चों के शव मिलने के बाद से प्रदर्शन जारी है।
हिंसा को देखते हुए इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू लगाया गया है। 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
![इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू है। सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1731909971_791_मणिपुर-हिंसा-शाह-आज-सुरक्षा-हालात-पर-रीव्यू-करेंगे-CM.gif)
इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू है। सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है।
खबरें और भी हैं…