Published On: Fri, Nov 15th, 2024

भाजपा नेता के पिता की गोली मारकर हत्या: मधेपुरा में बदमाशों ने घर के पास की फायरिंग, सीने के आर-पार हुई बुलेट – Madhepura News

Share This


मृतक राम नारायण साह की फाइल फोटो।

मधेपुरा में गोली लगने से घायल भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह के पिता की गुरुवार की रात इलाज के दौरान दरभंगा में मौत हो गई। गुरुवार की शाम घर के सामने ही बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आनन-फानन में उन

.

चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया था। डीएमसी पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। घटना मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला की है। मृतक की पहचान भाजपा नेता अभिषेक साह के पिता राम नारायण साह उर्फ डोमी साह (60) के रूप में की गई है।

घटना के बाद घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग।

घटना के बाद घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग।

घर के पास मारी थी गोली

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि राम नारायण साह उर्फ डोमी साह अपने घर के आगे टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बाएं भाग के सीने में लगते हुए आर-पार हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने प्रशासन से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पैक्स चुनाव लड़ने की तैयारी में थे

बताया जा रहा है कि पिछले पंचायत चुनाव में रामनारायण साह की पत्नी मुखिया से चुनाव लड़ी थी, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार पैक्स चुनाव में भाग्य आजमाने की तैयारी में जुटे थे। हालांकि गोली किसने और क्यों मारी है, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>