Jailor suspended in Jai Singh death case, doctor APO, strike ends | जयसिंह मौत मामले में जेलर सस्पेंड, डॉक्टर एपीओ, धरना समाप्त: आईजी, संभागीय आयुक्त, प्रतिनिधि मंडल के बीच चली 4 घंटे वार्ता, रात को टूटा गतिरोध – Barmer News
बाड़मेर जिला कारागृह में हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे एक बंदी की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। 40 घंटे तक धरना चला इस दौरान कई दौर की वार्ता हुई लेकिन गुरुवार रात करीब 10.40 बजे जेलर को सस्पेंड और डॉक्टर को एपीओ करने पर गतिरोध टू
.
प्रतिनिधिमंडल में शामिल जनप्रतिनिधियों ने धरनास्थल पहुंच कर लोगों से कहा कि परिजनों की मांग पर प्रशासन कार्रवाई के लिए तैयार है। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। मामले की न्यायिक जांच चल रही है। इधर जेल में चिक्स पॉक्स बीमारी से ग्रस्ति बंदियों को जिला हॉस्पिटल लाया गया और इलाज करवाया जा रहा है।
बीमारी से ग्रस्ति बंदियों को लाए हॉस्पिटल, करवाया इलाज।
चौहटन थाने में दर्ज हत्या के मामले में बंदी जयसिंह (34) पुत्र कमलसिंह निवासी डूंगरपुरा (सणाऊ) की न्यायिक अभिरक्षा में चिकन पॉक्स होने के बाद समय पर उपचार नहीं मिलने व भीषण गर्मी के चलते जेल में बुधवार को मौत हो गई थी।
मृतक जय सिंह (फाइल फोटो)
विधायक हमीर सिंह भायल के मुताबिक सीएम भजनलाल शर्मा ने लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसकी गलती होगी उसका बख्सा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।जेल में बंद बंदियों के उपचार पर ध्यान दिया जाएगा। जेलर राजेश डूकिया इतनी बीमारियों को नहीं संभाल पाने और लापरवाही की वजह से सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निलंबित करने का रखा है। साथ ही डॉक्टर ओपी डूडी को एपीओ करेंगे। मामले को लेकर न्यायिक जांच चल रही है।
मौत के बाद जागा प्रशासन, जेल बंदी चिकन पॉक्स बीमारी से ग्रस्ति, हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज।
शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने कहा कि जेल प्रशासन की लापरवाही पर जयसिंह की मौत हुई। उसके बाद लगातार मांगों को लेकर धरने पर बैठे और न्याय के लिए संघर्ष किया। प्रतिनिधिमंडल मंडल में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, स्वरूपसिंह खारा,एडवोकेट रूपसिंह राठौड़,एडवोकेट स्वरूपसिंह राठौड़, किशोरसिंह कानोड़, पूरसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष हिंदू सिंह तामलोर व ईश्वरसिंह बलाई शामिल रहे।
गुरुवार को दिन भर कई दौर की वार्ता के बाद पुलिस लाइन में आईजी और संभागीय आयुक्त, सरकार प्रतिनिधि मंडल व धरनार्थियों के बीच 4 घंटे तक वार्ता चली इसके कार्रवाई की मांग माने जाने पर टूटा गतिरोध।
करीब 40 घंटे तक चला धरना
मामले में जेल प्रशासन व जेल डिस्पेंसरी के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन व सर्व समाज के लोग धरने पर बैठ गए। शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी समेत सर्व समाज के लोग पिछले 40 घंटे से मामले में मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। कई दौर की वार्ताओं के बावजूद कोई सहमति नहीं बन पाई। इस बीच न्यायिक जांच के आदेश के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट राधिकासिंह चारण ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी के बाद नोटिस चस्पा कर परिजनों को पोस्टमार्टम में सहयोग करने के लिए उपस्थित रहने का निवेदन किया, लेकिन परिजन नहीं माने।
गुरुवार शाम करीब 5 बजे जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर और एसपी के बीच प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। लेकिन सहमति नहीं बन पाई।
सरकार के प्रतिनिधित्व मंडल, आईजी, संभागीय आयुक्त ने 4 घंटे की वार्ता, सस्पेंड और एपीओ पर बनी सहमति
इसके बाद गुरुवार शाम सरकार ने प्रतिनिधि के रूप में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम को वार्ता के लिए भेजा। जिसमें विधायक आदूराम मेगवाल, भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा शामिल थे। इसके बाद संभागीय आयुक्त, आईजी विकास कुमार, कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्र मीना सहित प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता का दौर शुरू हुआ। करीब चार घंटे तक चली वार्ता के बाद रात 10.40 बजे प्रतिनिधिमंडल के साथ सहमति बन पाई है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के लोग धरनास्थल पहुंचे और वार्ता को लेकर अवगत करवाया।
बुधवार को जेल में बंदी की हुई थी मौत।
जयसिंह मौत के बाद जागा प्रशासन, बंदियों की करवाई जांच, सामने आया चिकन पॉक्स
जयसिंह की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट है। चिकित्सकों की जांच टीम ने बंदियों की बुधवार शाम भी जांच की। इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार को पीएमओ डॉ.बीएल मंसूरिया चिकित्सकों की टीम के साथ जेल पहुंचे। यहां संदिग्ध कई बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें चार बंदियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की जांच में तीन बंदियों को चिकन पॉक्स होना सामने आया है। इसके अलावा भी कई बंदी लू व बुखार से पीड़ित है।प्रतिनिधि मंडल प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता करते हुए। हमीरसिंह भायल ने कहा कि सरकार ने परिजनों व सर्व समाज की मांगों पर सहमति दी है। जेलर को निलंबित कर दिया और डॉक्टर को एपीओ किया है। इसके अलावा न्यायिक जांच चल रही है।