Published On: Sat, May 9th, 2026

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई: बोला- एनरिच्ड यूरोनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

Share This
Tags




अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा। तेहरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका नाकाबंदी हटाता है तो ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। परमाणु मुद्दे पर ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने हाईली एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉक को अमेरिका को नहीं सौंपेगा। ईरान अमेरिकी मांगों का विरोध कर रहा है, जिनमें एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार सौंपने और पूरे परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की बात कही गई है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने की स्थायी घोषणा चाहते हैं। साथ ही ईरान यह भी चाहता है कि भविष्य में दोबारा युद्ध शुरू न होने की गारंटी मिले। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर कोई बातचीत नहीं होगी। हालांकि तेहरान ने संकेत दिए हैं कि अगर अमेरिका अपनी नाकाबंदी हटाता है तो ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो जंग फिर शुरू होगी ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने हॉर्मुज स्ट्रेट में फिर दखल दिया तो क्षेत्र में दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है। 2. अमेरिका का दावा- 70 से ज्यादा जहाजों को रोका US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने 70 से ज्यादा जहाजों को ईरानी बंदरगाहों तक पहुंचने या वहां से निकलने से रोका। अमेरिका के मुताबिक इन जहाजों में 13 अरब डॉलर से ज्यादा कीमत का तेल ले जाने की क्षमता थी। 3. UAE पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा UAE ने कहा कि ईरान ने 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में नष्ट कर दिया। हमले में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। 4. ईरान-अमेरिका के बीच 30 दिन के समझौते पर चर्चा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश 30 दिन तक संघर्ष रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने के प्रस्ताव पर बातचीत कर रहे हैं। परमाणु कार्यक्रम और एनरिच्ड यूरेनियम अभी सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। 5. होर्मुज संकट से तेल और सोने की कीमतों में उछाल होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से सोने की कीमतों में भी तेजी देखी गई। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>