Published On: Mon, Aug 5th, 2024

8 जिलों में भारी,11 में हल्की बारिश का अलर्ट: कई नदियों का बढ़ा जलस्तर; अब तक 31% कम बारिश – Patna News


बिहार के कई जिलों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पहाड़ों में हुई बारिश से प्रदेश के कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

.

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें 8 जिलों में भारी तो 11 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में एक्टिव है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उससे सटे झारखंड के ऊपर कम दबाव का केंद्र बना हुआ है। जिससे बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे प्रदेश में बारिश की संभावना अधिक है। बारिश होने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज सोमवार को सुबह का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के मुकाबले शाम में हवा की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन शाम के समय 80% बारिश होने की संभावना है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>