70 वर्षीय बुजुर्ग की 25 साल की लड़की से शादी: पत्नी की मौत के बाद अकेले पड़ गए थे, घरेलू काम निपटाने में हो रही थी समस्या – Gaya News

गया में 70 साल के बुजुर्ग ने 25 वर्ष की लड़की से शादी की है। बुजुर्ग के दो बच्चे हैं। पत्नी की मौत चार साल पहले हो गई थी। बुजुर्ग बैदा गांव निवासी मोहम्मद कली मुल्लाह नूरानी हैं, जो खुद 70 के हैं पर वे अपनी उम्र 50 साल का बता रहे हैं। वहीं, दुल्हन आम
.

बुजुर्ग ने रचाई शादी।
शादी में नहीं था बैंड-बाजा
शादी में कोई बैंड-बाजा नहीं था। कार से दूल्हा अपनी दुल्हन को ले गया। शादी को लेकर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। विवाह भरी महफिल में हुआ है। जिसमें महिलाओं की भीड़ रही। अपनी शादी को लेकर दूल्हा कुछ भी बोलने से कतरा रहा था। इस उम्र में शादी के सवाल पर चिढ़ रहा था।
नूरानी किसान हैं। पत्नी की मौत के बाद वे अकेले पड़ गए थे। नूरानी के दोनों बेटों की भी शादी हो चुकी है। दोनों बाहर काम करते हैं।