Published On: Mon, May 13th, 2024

5 Indian Sailors Released by iran Departed For India | ईरान ने इजराइली जहाज से 5 भारतीय रिहा किए: एक महिला पहले रिहा की थी, 11 क्रू मेंबर अब भी कैद में


41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह जहाज इजराइली बिजनेसमैन का है। ईरान ने इसे 13 अप्रैल को अपने कब्जे में लिया था। इस पर 17 भारतीयों समेत 25 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। - Dainik Bhaskar

यह जहाज इजराइली बिजनेसमैन का है। ईरान ने इसे 13 अप्रैल को अपने कब्जे में लिया था। इस पर 17 भारतीयों समेत 25 क्रू मेंबर्स मौजूद थे।

ईरान ने कंटेनर जहाज MSC एरीज से पांच भारतीयों को रिहा कर दिया है। गुरुवार को ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि ये पांचों भारत रवाना हो गए हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को रिहा किया गया था। 11 भारतीय क्रू अभी भी ईरान की कैद में हैं।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने इस सहयोग के लिए ईरानी अधिकारियों को धन्यवाद कहा है। दरअसल, इजराइल पर हमले से पहले ईरान ने भारत आ रहे पुर्तगाल के झंडे वाले एक जहाज को ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास से जब्त किया था। इसकी जानकारी 13 अप्रैल को दी गई थी। इस पर 25 क्रू मेंबर मौजूद थे जिनमें 17 भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। यह शिप इजराइली अरबपति का था।

तस्वीर 'MSC एरीज' जहाज की है। इस पर भारत के 17 लोग सवार थे।

तस्वीर ‘MSC एरीज’ जहाज की है। इस पर भारत के 17 लोग सवार थे।

भारत ने अब तक क्या किया?
भारत के विदेश मंत्रालय ने जोसेफ की रिहाई पर कहा था कि भारत सरकार शिप पर मौजूद बाकी 16 भारतीयों के संपर्क में हैं। क्रू के सारे सदस्य स्वस्थ हैं और भारत में अपने परिवारों के साथ संपर्क में भी हैं। इन लोगों की घर वापसी के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है।

डिप्लोमेटिक चैनल्स के जरिए भारत का विदेश मंत्रालय लगातार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है। जहाज पर फंसे बचे हुए भारतीयों को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले 14 अप्रैल को विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया था कि इस मामले को लेकर उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री से बात की है। उन्होंने कहा था कि भारतीय अधिकारियों को जल्द क्रू में शामिल भारतीय नागरिकों से मिलने की इजाजत दी जाएगी।

शिप UAE से रवाना होकर भारत आ रहा था
13 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक इजराइली अरबपति के जहाज MCS एरीज को ईरान की सेना ने कब्जे में ले लिया था। ईरान के रेवाल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडो UAE से रवाना हुए जहाज पर हेलिकॉप्टर से उतरे थे। ईरान ने आरोप लगाया था कि शिप बिना इजाजत उनके इलाके से गुजर रहा था। जहाज में इजराइली अरबपति की भी हिस्सेदारी है।

होर्मुज पास से गुजरता है दुनिया का 20% तेल
ईरान ने जिस होर्मुज पास से भारत आ रहे जहाज पर कब्जा किया है वहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने 2023 में दावा किया था कि ईरान ने होर्मुज पास में कई सौ बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें तैनात की हैं। जो एक के बाद एक लगातार कई टारगेट पर हमला कर सकती हैं।

न सिर्फ ईरान बल्कि अमेरिका ने भी तेजी से इस इलाके में सैनिकों और हथियारों की तैनाती की थी। अमेरिका ने अपना A-10 थंडरबोल्ट 2 वॉरप्लेन, F-16 और F-35 फाइटर जेट तैनात किए हैं। इसके अलावा अमेरिका के कई युद्धपोत भी इस इलाके में मौजूद हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>