Published On: Tue, May 27th, 2025

5वीं पीढ़ी के कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मॉडल को केंद्र की मंजूरी: इसे बनाने के लिए निजी कंपनियां भी बोली लगाएंगी, डिफेंस कंपनियों के शेयर चढ़े


  • Hindi News
  • National
  • India 5th Generation Fighter Jets Update; Combat Aircraft | Defence Ministry

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
खबर के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कोचीन शिपयार्ड, भारत डायनेमिक्स जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। - Dainik Bhaskar

खबर के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कोचीन शिपयार्ड, भारत डायनेमिक्स जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को 5वीं पीढ़ी के एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के एक्जीक्यूशन मॉडल को मंजूरी दे दी।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस एयरक्राफ्ट को बनाने के लिए सरकारी कंपनियों के साथ ही निजी कंपनियों को भी बोली लगाने का मौका दिया जाएगा। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) जल्द ही इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) जारी करेगा।

एयरक्राफ्ट बनाने के लिए निजी कंपनियों को भी मौका देने की की घोषणा से डिफेंस और इससे जुड़े सेक्टर्स की कंपनियों के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 52 सप्ताह के नए हाई 8,674.05 पर पहुंच गया।

क्या है AMCA प्रोजेक्ट

  • अप्रैल, 2024 में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (CCS) ने 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी फाइटर जेट के डिजाइन और विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। यह फाइटर जेट ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (Advanced Medium Combat Aircraft – AMCA) है।
  • ADA इस प्रोग्राम के एक्जीक्यूशन और एयरक्राफ्ट डिजाइन करने के लिए नोडल एजेंसी है। ADA रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तहत आता है।
  • यह भारतीय वायु सेना के अन्य लड़ाकू विमानों से बेहतर होगा। दुश्मन के रडार से बचने के लिए हाईटेक स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इंटरनेशनल लेवल पर इस्तेमाल हो रहे 5वीं पीढ़ी के अन्य स्टील्थ लड़ाकू विमानों के जैसा या उससे भी बेहतर होगा।

अमेरिकी रक्षा विभाग का सबसे महंगा विमान F-35 F-35 लड़ाकू विमान 5वीं पीढ़ी का विमान है। इसे लॉकहीड मार्टिन ने डेवलप किया है। इस प्लेन को 2006 से बनाना शुरू किया गया था। 2015 से यह अमेरिकी वायुसेना का एक अहम हिस्सा है।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के इतिहास में सबसे महंगा विमान F-35 ही है। अमेरिका एक F-35 फाइटर प्लेन पर 82.5 मिलियन डॉलर (करीब 715 करोड़ रुपए) खर्च करता है।

अमेरिका की भारत को जैवलिन मिसाइल और स्ट्राइकर टैंक की पेशकश

जैवलिन: एंटी टैंक मिसाइल यह एंटी टैंक मिसाइल है। अमूमन गुरिल्ला युद्ध में इस्तेमाल करते हैं। यह बेहद सख्त सुरक्षा कवच को भी भेद सकती है। इसे सैनिक कंधे पर रखकर ऑपरेट करते हैं। इसकी रेंज 2500 मीटर तक होती है। 160 मीटर की ऊंचाई में भी जा सकती है। इसकी लंबाई 108 सेमी और वजन 22.3 किलो होता है।

स्ट्राइकर: आर्म्ड मिलिट्री व्हीकल अमेरिकी स्ट्राइकर आठ पहियों वाला मिलिट्री व्हीकल है। इसमें 30 mm और 105 mm की गन है। ये 100 kmph की रफ्तार से चल सकता है। इसकी लंबाई 22 फीट 10 इंच, चौड़ाई 8 फीट 11 इंच और ऊंचाई 8 फीट 8 इंच होती है। इसे हेलिकॉप्टर से ऊंची जगह तक पहुंचा सकते हैं। लद्दाख में इसका ट्रायल हो चुका है।

———————————————————- एयर डिफेंस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भारत-फ्रांस राफेल डील- ₹63 हजार करोड़ में 26 राफेल मरीन मिलेंगे, पहला फाइटर जेट 2028 में भारत पहुंचेगा

भारत और फ्रांस के बीच 28 अप्रैल को नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील पर साइन किए। डील के तहत भारत, फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा। पूरी खबर पढ़ें…

चीनी JF-17 नाकाम होने के बाद भेजे F-16; पाकिस्तान ने अमेरिका से समझौता तोड़ा, हो सकता है बड़ा एक्शन

चाइना मेड JF-17 नाकाम होने के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका से मिले F-16 भेजे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने F-16 फाइटर जेट को भी LoC के पास मार गिराया। हालांकि, भारतीय सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। F-16 अमेरिकी विमान है, जो पाकिस्तान को कड़ी शर्तों के साथ मिला है। उसमें एक अहम शर्त ये कि पाकिस्तान इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>