Published On: Sun, Jul 7th, 2024

3 big problems came with heavy rain in himachal pradesh IMD alert


ऐप पर पढ़ें

Himachal Pradesh Rain: मॉनसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम की वजह से प्रदेश में दो-दो आफतें एक साथ आ गई हैं। एक तरफ तेज बारिश के कारण जहां भूस्खनलन देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश के बदलते मौसम को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को भारी बारिश से कब राहत मिलेगी। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है?

साथ आईं 3 मुसीबतें

हिमाचल प्रदेश का बदलता हुआ मौसम तीन मुसीबतें एक साथ लेकर आया है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन देखने को मिला है। भूस्खलन के कारण प्रदेश की 76 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में पानी ती सप्लाई पर भी असर पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की 69 जलापूर्ति योजनाएं और 34 बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं। इससे प्रदेश के कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। इससे पहले भी 4 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश की 115 सड़कें बंद हो गई थीं और 212 बिजली आपूर्ति योजनाओं पर भी असर पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को लेकर अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने राहत मिलने की खबर भी दी है।

कब मिलेगी राहत

प्रदेश में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश पर अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि जल्द ही भारी बारिश से राहत मिल जाएगी। इस दौरान अपडेट सामने आया कि प्रदेश में 8 जुलाई के बाद से झमाझम बारिश से राहत मिल जाएगी। इससे लगातार आ रही मुसीबतों से लोगों को छुटकारा मिल  जाएगा हालांकि, कुछ दिनों के बाद मौसम फिर से बदलने की संभावना है।

बीते साल हिमाचल प्रदेश में बारिश एक बड़ी आपदा लेकर आई थी। उस साल सरकार के राजस्व के साथ निजी संपत्तियों का काफी नुकसान हुआ था। इस साल भी मौसम विभाग के साथ पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए पर्यटकों को सलाह दी है कि नदियों और नालों के पास जाने से बचें और बारिश के दौरान ऊंचाई वाले रास्तों पर चलने के दौरान अलर्ट रहें।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>