3 जून से नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन: NOU में ऑनलाइन करें अप्लाई, कुलसचिव ने दी जानकारी, नौकरी के साथ कर सकेंगे पढ़ाई – Nalanda News

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने साल 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) समीर कुमार शर्मा ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 3
.
नालंदा खुला विश्वविद्यालय इस साल अपने छात्रों के लिए व्यापक पाठ्यक्रम विकल्प प्रस्तुत कर रहा है। विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। इंटरमीडिएट, बीएससी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की लिस्ट जारी
1. अर्थशास्त्र – आर्थिक नीतियों और बाजार की समझ के लिए , 2. शिक्षा – शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए, 3.भूगोल – भौगोलिक अध्ययन और पर्यावरण विज्ञान, 4. हिंदी – भारतीय भाषा और साहित्य की गहरी समझ, 5.मनोविज्ञान – मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान, 6.लोक प्रशासन- प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए, 7. गृह विज्ञान – पारिवारिक और सामुदायिक विकास ग्रेजुएशन के लिए है।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में 3 जून से नामांकन होगा।
विशेष पाठ्यक्रम में उर्दू शामिल
1. उर्दू- भाषा और साहित्य अध्ययन, 2. संस्कृत – पुराना भारतीय ज्ञान परंपरा, 3.इतिहास – ऐतिहासिक अनुसंधान और विश्लेषण, 4.समाजशास्त्र – सामाजिक संरचना की समझ, 5.राजनीति विज्ञान – राजनीतिक व्यवस्था और शासन प्रणाली, 6. एनवायरन्मेंटल साइंस- पर्यावरण संरक्षण और विकास 7. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन-मीडिया और संचार के क्षेत्र में, 8.वनस्पति विज्ञान – वनस्पति अनुसंधान और कृषि विकास विशेष सब्जेक्ट है।
तकनीकी पाठ्यक्रम में गणित,भौतिक विज्ञान,रसायन शास्त्र और जन्तु विज्ञान (जूलॉजी) है।
आधुनिक समय की मांग को देखते हुए, नालंदा खुला विश्वविद्यालय पूरी तरह से डिजिटल प्रवेश प्रक्रिया अपनाई है। एमएससी (140 सीट) और बी.लि.ब.स सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष की नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
ऑनलाइन माध्यम से दाखिला होगा
नामांकन की तारीख 3 जून 2025 है। ऑनलाइन माध्यम से दाखिला होगा, जिसकी सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट: www.nou.ac.in पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने स्पष्ट किया है कि नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पाठ्यक्रम संरचना, फीस विवरण और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
डिस्टेंस शिक्षा का बढ़ता महत्व
नालंदा खुला विश्वविद्यालय का यह कदम उन छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो नियमित कॉलेज नहीं जा सकते या काम करते हुए अपनी शिक्षा जारी रखना चाहते हैं। विश्वविद्यालय का NAAC से मान्यता प्राप्त होना, इसकी गुणवत्ता की गारंटी देता है।