Published On: Fri, May 23rd, 2025

27 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद जवानों का जश्न VIDEO: नाच-गाकर रंग-गुलाल उड़ाए, परिजनों ने आरती उतारी; 10 करोड़ का इनामी था बसवा राजू – Chhattisgarh News


27 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद जवान ने हथियार लहराकर जश्न मनाया।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर जिस नक्सली बसवा राजू का एनकाउंटर किया गया, उसपर 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। इस नक्सल ऑपरेशन की सफलता का जश्न डीआरजी के जवान नाच-गाकर और रंग-गुलाल खेलकर मना रहे हैं। ऑपरेशन से लौटने पर परिजनों ने सुरक्षाबलो

.

बसवा राजू देश का सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड नक्सली था। 6 राज्यों की पुलिस को इसकी तलाश थी। अंततः अबूझमाड़ में DRG जवानों के हाथों बसवा राजू मारा गया। इसके साथ ही अन्य 26 और नक्सली मारे गए हैं। इनमें 25 लाख का इनामी जंगू भी शामिल है।

जश्न की तस्वीरें देखिए-

बारिश के बीच खुशी में रंग-गुलाल उड़ाकर थिरकते हुए जवान।

बारिश के बीच खुशी में रंग-गुलाल उड़ाकर थिरकते हुए जवान।

ऑपरेशन की सफलता के बाद जवानों नें जंगल में ही रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया, डांस किया।

ऑपरेशन की सफलता के बाद जवानों नें जंगल में ही रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया, डांस किया।

आदिवासी गीतों में कंधे से कंधा मिलाकर थिरके जवान।

आदिवासी गीतों में कंधे से कंधा मिलाकर थिरके जवान।

एनकाउंटर के बाद जवान जब नारायणपुर लौटे तो कुछ इस तरह जश्न मनाया।

एनकाउंटर के बाद जवान जब नारायणपुर लौटे तो कुछ इस तरह जश्न मनाया।

बसवा राजू नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल संगठन महासचिव के पद पर था। एनकाउंटर करने के बाद जवानों ने सभी नक्सलियों की लाश के सामने ही जंगल में जश्न मनाया। साथ ही नारायणपुर शहर में आतिशबाजी की गई। पटाखें फोड़े गए।

मारे गए 27 नक्सलियों के हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मारे गए 27 नक्सलियों के हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि देश में हुई अधिकांश नक्सल घटनाओं का यही मास्टरमाइंड था। इसलिए DRG जवानों ने इसकी मौत का जश्न मनाया।

25 लाख का इनामी जंगू भी ढेर

बसवा राजू के अलावा नक्सल संगठन के 26 और नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया। इनमें 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली और DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) जंगू नवीन उर्फ मधु भी मारा गया है। इसके अलावा 10 लाख, 8 लाख रुपए के भी कई इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं। सभी नक्सलियों पर कुल 11 करोड़ 60 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

जंगल में मारे गए नक्सलियों के शव के सामने ही जवानों ने जश्न मनाया।

जंगल में मारे गए नक्सलियों के शव के सामने ही जवानों ने जश्न मनाया।

ये हथियार हुए बरामद

मौके से जवानों ने 3 AK-47, 4 SLR, 6 इंसास, 1 कार्बाइन, 6 303, 1 BGL लॉन्चर, 1 रॉकेट लॉन्चर, 2 बारा बोर बंदूक, 2 भरमार समेत अन्य गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

बसवा राजू के बारे में जानिए…

बसवा राजू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के जियन्नापेंटा का रहने वाला था। इसने बीटेक तक की पढ़ाई की थी। ये इंजीनियर था। फर्राटेदार इंग्लिश बोलता था। छोटी उम्र में ही नक्सल विचारधारा से प्रभावित हुआ और इसने नक्सल संगठन जॉइन कर लिया। ACM, DVCM, DKSZCM, CCM के बाद पोलित ब्यूरो तक पहुंचा। वर्तमान में ये नक्सल संगठन का महासचिव था।

नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद नारायणपुर में जश्न मनाया गया।

नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद नारायणपुर में जश्न मनाया गया।

देश में अलग-अलग 10 नामों से थी पहचान

ये एक ऐसा नक्सली था जो छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र में अलग-अलग 10 नामों से जाना जाता था। जिसमें बसवा राजू उर्फ नम्बाला केशव राव उर्फ गगन्ना उर्फ प्रकाश उर्फ केशव उर्फ कृष्णा उर्फ वासवराज उर्फ राजू उर्फ कमलेश उर्फ कमलू नाम से जाना जाता था। छ्त्तीसगढ़ में बसवा राजू और केशव दादा के नाम से चर्चित था।

अबूझमाड़ को बनाया था नया ठिकाना

बसवा राजू लंबे समय तक झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में रह चुका है। वहां से फिर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ इन 3 राज्यों में इसका मूवमेंट था। पहले बस्तर के अबूझमाड़ में इसने अपना ठिकाना बना रखा था।

कुछ महीने पहले ही वहां से कर्रेगुट्टा इलाके में गया। लेकिन जब वहां फोर्स का मूवमेंट होना शुरू हुआ तो नक्सलियों ने बसवा राजू को सुरक्षा के साथ वहां से निकाला। इसे अबूझमाड़ में शिफ्ट किया।

3 दिन के ऑपरेशन के बाद मारा गया

जिसके बाद को सूचना मिली की ये अबूझमाड़ के बोटेर इलाके में मौजूद है। फिर 19 अप्रैल को दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव के DRG जवानों को ऑपरेशन पर निकाला गया था। 21 मई की सुबह बसवा राजू को जवानों के आने की सूचना मिल गई थी। वह अपनी टीम के साथ दूसरी जगह मूवमेंट करने निकल गया था।

शव लेकर आए जवान

बसवा राजू दूसरी जगह शिफ्ट होने के फिराक में था। लेकिन इन चारों जिलों के सैकड़ों जवानों ने 19 और 20 तारीख को उस पूरे इलाके को घेर लिया थ। फिर 21 मई की सुबह जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। सुबह करीब 11 बजे तब बसवा राजू के मारे जाने की खबर सामने आई। शाम तक पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी थी।

एनकाउंटर में मारे गए नक्सली…

…………………………………

नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

27 नक्सलियों के एनकाउंटर का LIVE VIDEO:इंजीनियर से नक्सली बना बसवाराजू, ताड़मेटला में 76 जवानों का हत्यारा, झीरम हमला-विधायक की हत्या में भी नाम

बस्तर के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों के एनकाउंटर का LIVE VIDEO सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

बस्तर के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों के एनकाउंटर का LIVE VIDEO सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में फोर्स ने एनकाउंटर में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के एनकाउंटर का लाइव वीडियो भी सामने आया है। 38 सेकेंड के वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। एक जवान ने भीषण गोलीबारी का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>