शेखपुरा में 2 स्थानों पर लीगल अवेयरनेस कैंप: बाल कैदियों और ग्रामीणों को दी गई कानून की जानकारी – Sheikhpura News
>
![]()
शेखपुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे गांव और सदर प्रखंड के मटोखर प्लेस ऑफ सेफ्टी में कानूनी जागरूकता शिविर सह स्थायी लोक अदालत का आयोजन किया गया। चेवाड़ा प्रखंड के करंडे गांव में आयोजित स्थायी लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के पैनल अधिवक्ता मिश्री पासवान और पीएलवी अनोज कुमार उपस्थित थे। इस शिविर में जन उपयोगिता संबंधी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को कानून की विस्तृत जानकारी दी गई। बाल सुलभ विधिक सेवा योजनाएं 2024 की विस्तृत जानकारी वहीं, सदर प्रखंड के मटोखर प्लेस ऑफ सेफ्टी में बाल कैदियों के बीच बाल सुलभ विधिक सेवा योजनाएं 2024 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के पैनल अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह और पीएलवी मुकेश कुमार ने बाल कैदियों को इन योजनाओं से संबंधित जानकारियां विस्तार से दीं। जगह-जगह जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित गृह में रह रहे बच्चों से मिलकर उनके अधिकारों और पुनर्वास के लिए NALSA द्वारा उपलब्ध विधिक सहायता की भी जानकारी दी गई। प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि जिले में प्राधिकार द्वारा कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने और प्रशिक्षण देने के लिए जगह-जगह जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
Source link
















>