Published On: Sun, May 24th, 2026

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, ट्रम्प अंदर मौजूद थे: पत्रकारों को प्रेस रूम में छिपाया गया, एक महीने पहले कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में गोलीबारी हुई थी

Share This
Tags


वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना के बाद सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। - Dainik Bhaskar

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना के बाद सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

अमेरिका के वॉशिंगटन में शनिवार को व्हाइट हाउस के पास गोली चलने की आवाजें सुनी गईं। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

समाचार एजेंसी AP के मुताबिक व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों ने अचानक कई गोलियों की आवाजें सुनीं। इसके तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस ने पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर रहने के निर्देश दिए और किसी को भी बाहर निकलने की परमिनश नहीं दी।

घटना के बाद FBI, सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के नॉर्थ लॉन को खाली करा दिया गया है। सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास एक व्यक्ति को गोली मारी। इस दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी। दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

FBI डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां फायरिंग की खबर पर कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा।

व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर चली गोलियां

सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्हें 17th स्ट्रीट और Pennsylvania Avenue NW इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब एक ब्लॉक दूर है। एजेंसी ने कहा कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी जानकारी की पुष्टि करने में जुटे हैं।

वॉशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की ओर से घटना पर तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

26 अप्रैल: वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला

इससे पहले वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान भी फायरिंग हुई थी। कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की थी। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया था।

उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे

कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान जैसे ही फायरिंग हुई, कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई थी। कार्यक्रम में मौजूद सभी गेस्ट आपस में बात कर रह थे और डिनर कर रहे थे। लेकिन गोलीबारी की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में शामिल गेस्ट कुर्सी और टेबल के नीचे छिप गए थे।

2024 में चुनाव से पहले ट्रम्प पर गोली चली थी

13 जुलाई 2024 को ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। बटलर शहर में कैंपेन रैली को संबोधित करते समय एक हमलावर ने 400 फीट की दूरी से असॉल्ट राइफल से गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई।

गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रम्प को चारों तरफ से घेर लिया था और सुरक्षित बाहर ले गए। ट्रम्प को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल गई।

सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत मार गिराया। इस घटना में रैली में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रम्प ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘मुझे ईश्वर ने उन्हें बचाया।’



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>