केंद्रीय विद्यालय कोल्हांटा पटोरी में संविदा पर टीचर की बहाली: 26 मई को वॉक-इन इंटरव्यू, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और संगीत शिक्षक की भी भर्ती होगी – Darbhanga News
>
![]()
दरभंगा जिले में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय कोल्हांटा पटोरी(क्रमांक-3) में संविदा आधारित बहाली के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य ऋषि रमण ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू 26 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। पकुल 14 पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की जाएगी। इसमें प्राइमरी टीचर के 6 पद, बालवाटिका शिके 6 पद, संगीत टीचर के 1 और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का 1 पद शामिल है। इंटरव्यू केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल दरभंगा परिसर में होगा। प्राइमरी टीचर के लिए योग्यता आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डीएलएड (D.El.Ed) की डिग्री के साथ-साथ सीटेट (CTET) पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। इस पद के लिए किसी विशेष विषय की आवश्यकता नहीं है। योग्य अभ्यर्थी सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। वहीं, बालवाटिका शिक्षक पद के लिए दो वर्षीय नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पात्र माना गया है। डॉक्यूमेंट्स साथ लाने का निर्देश इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) सहित सभी आवश्यक मूल और फोटो कॉपी साथ लाने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि संविदा आधारित यह नियुक्ति शैक्षणिक सत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए की जा रही है, ताकि विद्यालय में पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
Source link
















>