किशनगंज में 14 पुलिस ऑफिसर्स का ट्रांस्फर: SP ने लॉ एंड ऑर्डर और क्राइम कंट्रोल के लिए किया फेरबदल – Kishanganj (Bihar) News
>
![]()
किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने तत्काल प्रभाव से 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। यह फेरबदल कार्यहित, विधि व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित होने वालों में पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक (प्रशि०) और पी०टी०सी० स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादलों के तहत, पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार पाल को पुलिस केंद्र, किशनगंज से अभियोजन शाखा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह को विधि कोषांग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रंजीत कुमार को जिला नियंत्रण कक्ष से हिंदी शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शबनम राय को क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का प्रभारी बनाया राकेश कुमार रंजन को लोक शिकायत निवारण कोषांग कार्यालय से सेशन कोर्ट (अभियोजन शाखा) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शबनम राय को मजिस्ट्रेट कोर्ट (अभियोजन शाखा) से डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही उन्हें AHTU ब्रांच का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अब्दुल मुस्तकीम को आर०टी०आई० कोषांग का प्रभारी (अतिरिक्त प्रभार-विदेशी शाखा) बनाया गया है। सुधा कुमारी को दिघलबैंक थाना से जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी (अतिरिक्त प्रभार-नफिस शाखा एवं डी०सी०सी० ई०आर०एस०एस०) बनाया गया है। विनोद कुमार पाण्डेय को हिंदी शाखा से मजिस्ट्रेट कोर्ट (अभियोजन शाखा) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अंचला शर्मा को कोचाधामन थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया दूसरे चरण के तबादलों में, पुलिस अवर निरीक्षक तनुजा कुमारी को लोकल शिकायत निवारण कोष्ठ पुलिस कार्यालय से महिला थाना (अनुसंधान इकाई) का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। अंचला शर्मा को ई०आ०एस०एस० से कोचाधामन थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है। सलाम खां को सेशन कोर्ट (अभियोजन शाखा) से ERV-02 किशनगंज में पदस्थापित किया गया है। प्रा०अ०नि० उषा देवी को ERV-24 पौआखाली से किशनगंज थाना (विधि-व्यवस्था) में स्थानांतरित किया गया है। पी०टी०सी०/97 प्रतिमा कुमारी को ERV-01 किशनगंज से महिला थाना (थाना लेखक) बनाया गया है, और पी०टी०सी०/215 मंजू कुमारी को ERV-27 गर्वनडंगा से ERV-01 किशनगंज में पदस्थापित किया गया है। एसपी संतोष कुमार ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना पदभार ग्रहण करने और अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा रखने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराध मुक्त माहौल सुनिश्चित हो सके।
Source link
















>