Published On: Sun, May 24th, 2026

अरवल में CID सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत: पुलिस केंद्र में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई – Arwal News




अरवल जिले में तैनात सीआईडी पीसी सिपाही सुरेश कुमार सिंह को रविवार को पुलिस केंद्र में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हेडक्वार्टर डीएसपी हरीश कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देने के बाद उनके पैतृक गांव गोपालगंज, बिहार भेज दिया गया है। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार सिंह पिछले लगभग 15 महीनों से अरवल जिले में स्पेशल ब्रांच में कार्यरत थे। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार कार्यशैली के लिए विभाग में जाने जाते थे। उनकी मौत की सूचना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया के समीप गोरिया स्थान के पास मिली थी। सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उनकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया लू लगने की आशंका जता रही है, लेकिन मामले की गहन जांच कई बिंदुओं पर जारी है। विभागीय स्तर पर भी इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>