2 डीएसपी का ट्रांसफर, मंत्री के आप्त सचिव भी बदले: बेनीपट्टी और बेगूसराय में डीएसपी बदले, परिवहन मंत्री शीला मंडल के नए आप्त सचिव होंगे वियोगी – Patna News
बिहार सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का ट्रांसफर किया है। परिवहन मंत्री शिला मंडल को नए आप्त सचिव मिले हैं। तारानंद महतो वियोगी को मंत्री शिला मंडल का प्राइवेट सेक्रेट्री बनाया गया है। 2 डीएसपी का तबादला किया गया है। बेनेपट्टी और बेगूसराय ट्रैफिक
.
नोटिफिकेशन जारी
गृह विभाग से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मधुबनी के बेनीपट्टी से दिवेश को पटना बुला लिया गया है। दिवेश स्पेशल ब्रांच के डीएसपी बनाए गए हैं। वहीं, बेगूसराय ट्रैफिक डीएसपी निशिकांत तिवारी को मधुबनी के बेनीपट्टी एसडीओ के रूप में तैनात किया गया है।
शिला मंडल ने नए आप्त सचिव
सामान्य प्रशासन विभाग ने तारा आनंद महतो वियोगी की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय को सौंप दी है । परिवहन मंत्री शिला मंडल के आप्त सचिव बनाए गए हैं।इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय को सौंपी गई है।सुबोध कुमार विधान परिषद के सदस्य और सत्ता रूढ़ दल के सचेतक नीरज कुमार के प्राइवेट सेक्रेटरी बनाए गए हैं।