19 tarikh ka mausam ke bare mein jankari rain alert up mein barish kab hogi weather today – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi

19 July Ka Mausam: मॉनसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने बड़ा अपडेट दिया है। पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान भारत के पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने जा रही है। फिलहाल, मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और अपने सामान्य स्थिति से दक्षिण में है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान यह समान्य स्थिति से दक्षिण में रह सकता है।
आज कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना में 20 जुलाई तक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, ओडिशा में 19 जुलाई को अत्यधिक बारिश के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 21 जुलाई और उत्तराखंड में 21 और 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि ओडिशा, मराठवाड़ा में 20 जुलाई, पश्चिम मध्य प्रदेश में 20 से 22 जुलाई तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 और 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावनाएं हैं। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तटीय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ में रेड अलर्ट
बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले तीन दिनों के लिए अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को आईएमडी ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कर्नाटक के आतंरिक स्थानों में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।