Published On: Tue, Oct 8th, 2024

18 महीनों में कर्ज लिया 27,000 करोड़; अनुराग ठाकुर का हिमाचल सरकार पर आरोप


हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन में देरी का मुद्दा कुछ समय से गरमाया हुआ है। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले 18 महीनों में 27,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज लिया है। अनुराग ठाकुर ने रविवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन सहित अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए भी यही आरोप लगाया।

27,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का आरोप

सोमवार को जारी एक बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘अभी तक मात्र 18 माह के कार्यकाल में राज्य सरकार 27 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज ले चुकी है, इसके बावजूद इस सरकार के पास राज्य में विकास कार्य करवाने के लिए बजट नहीं है।’

कांग्रेस केवल वसूली की बनाती योजना: ठाकुर

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार देती कुछ नहीं, बल्कि लगातार लोगों से वसूली की योजनाएं बनाती रहती है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सड़कों की हालत खराब है और मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र नादौन भी इसका अपवाद नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा या स्वास्थ्य हर जगह करों का बोझ है। पिछली भाजपा सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी बंद कर दी गई है और ग्रामीण आबादी पर पानी के बिल का बोझ डाल दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने राज्य में 16.5 लाख से अधिक लोगों को अपने प्राथमिक सदस्य के रूप में नामांकित किया है और यह काम अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की असली रीढ़ होते हैं और उनकी जरुरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने राज्य के लोगों से भाजपा में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि यह टोल फ्री नंबर 8800002024 पर कॉल करके किया जा सकता है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>