10 लाख में शूटर से डील…संस्कृति को मारी 3 गोली: पूर्व मंत्री की बहू का संस्कृति के पति से था विशेष लगाव, पुलिस ने 4 को दबोचा, 3 फरार – Muzaffarpur News

गिरफ्तार अपराधियों के साथ पुलिस की टीम।
मुजफ्फरपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति वर्मा पर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर शूटर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि संस्कृति के पति आर्यन वर्मा से पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू रूपा शर्मा
.

गोली लगने के बाद संस्कृति एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी।
इस पूरे मामले में SP राकेश कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय आधार पर जांच शुरू की। जांच जारी थी। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनीत कुमार, तूषार कुमार, कृष्णा और शिव शेख के रूप में हुई है।

इसी जगह पर संस्कृति को 3 गोलियां मारी गईं थी।
अभिनीत और तुषार, रूपा शर्मा के वाहन एजेंसी में काम करते हैं। कृष्ण घटना को अंजाम देने वाला शूटर है। शिव शेख ने दो शूटर का इंतजाम किया था। रूपा ने तुषार के जरिए साढ़े तीन लाख रुपए दिए थे। 10 लाख रुपए में डील हुई थी। अभिनीत कुमार ने एक शूटर का इंतजाम किया था। वहीं दो शूटर और रूपा शर्मा फिलहाल फरार चल रहे हैं।

संस्कृति एक सप्ताह पूर्व एसएसपी ऑफिस पहुंच न्याय की गुहार लगाई थी।
क्या हुआ था 25 जून को…
मुजफ्फरपुर में 25 जून मंगलवार की सुबह अपराधियों ने संस्कृति 3 गोली मारी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संस्कृति इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करती है। घटना वाले दिन वह ड्यूटी जाने के लिए अपने घर से स्कूटी से निकली थी। रास्ते में उसे दो बाइक पर चार लोग नजर आए। पास जाते ही चारों ने संस्कृति को रोक लिया और उसकी स्कूटी छीनने लगे। संस्कृति ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे 3 गोली मार दी।