Published On: Sun, Jul 28th, 2024

10 राज्य-1UT में 6 नए राज्यपाल, 3 का ट्रांसफर: हरिभाऊ बागड़े राजस्थान, रामेन डेका छत्तीसगढ़, संतोष गंगवार को झारखंड का जिम्मा; ओम माथुर सिक्किम गवर्नर


  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan Maharashtra Governors List Update; Haribhau Kisanrao Ramen Deka | Om Mathur Assam Jharkhand

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी 3.0 में पहली बार 10 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और प्रशासक बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात 6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ बागडे़ राजस्थान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार झारखंड, असम से पूर्व सांसद रमन डेका छत्तीसगढ़ के गवर्नर बनाए गए हैं।

कलराज मिश्र (राजस्थान), बिस्वभूषण हरिचंदन (छत्तीसगढ़), रमेश बैस (महाराष्ट्र), बनवारीलाल पुरोहित (पंजाब-चंडीगढ़), अनुसुइया उइके (मणिपुर) और फागू चौहान (मेघालय) को हटाया गया है।

तीन राज्यपाल- सीपी राधाकृष्णन (झारखंड से महाराष्ट्र), गुलाब चंद कटारिया (असम से पंजाब-चंडीगढ़), लक्ष्मण आचार्य (सिक्किम से असम,मणिपुर) को दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया गया है।

गवर्नर/ उपराज्यपाल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पहले
हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान कलराज मिश्र
रामेन डेका छत्तीसगढ़ बिस्वभूषण हरिचंदन
संतोष गंगवार झारखंड सीपी राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र रमेश बैस
गुलाब चंद कटारिया पंजाब बनवारीलाल पुरोहित
चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम गुलाब चंद कटारिया
मणिपुर अनुसुइया उइके
जिष्णुदेव वर्मा तेलंगाना सीपी राधाकृष्णन
ओम प्रकाश माथुर सिक्किम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
सीएच विजयशंकर मेघालय फागू चौहान

1. हरिभाऊ किसनराव बागड़े, राजस्थान
हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक मराठा परिवार में हुआ था। वह महज 10वीं तक पढ़े हैं। 13 साल की उम्र में RSS में शामिल हो गए थे। ​​​​​​1985 में पहली बार औरंगाबाद पूर्व सीट से विधायक चुने गए। कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2. संतोष गंगवार, झारखंड
संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल बनाए गए हैं। 8 बार सांसद रह चुके गंगवार भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वे मोदी और वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। यूपी के बरेली से 1989 से लगातार चुनाव जीता। 2009 में हारे, लेकिन 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

3. गुलाब चंद कटारिया, पंजाब और चंडीगढ़
1977 में राजस्थान के उदयपुर शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। साल 1998 में उदयपुर छोड़कर बड़ी सादड़ी से चुनाव जीता था। राजस्थान में शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सहित दो बार गृहमंत्री रहे हैं। 2023 में असम के 31वें राज्यपाल बनाए गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

4. रामेन डेका, छत्तीसगढ़
रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

5. सीपी राधाकृष्णन, महाराष्ट्र
सीपी राधाकृष्णन दो बार तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में जीते थे। उन्हें बीजेपी ने 2014 और 2019 के चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल बने।

6. जिष्णु देव वर्मा, तेलंगाना
जिष्णु देव वर्मा किसी भी राज्य के राज्यपाल बनने वाले त्रिपुरा के पहले राजनेता हैं। त्रिपुरा में भाजपा की पहली बार सरकार बनने के बाद 2018 से 2023 तक भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में डिप्टी CM रहे। हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में वह सिपाहीजला जिले के चारिलम (एसटी) सीट से टीआईपीआरए मोथा से हार गए थे।

7. ओम प्रकाश माथुर, सिक्किम
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री भी रहे। साल 2008 से 2009 तक राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली। इसके साथ ही गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बीजेपी के प्रभारी भी रहे चुके हैं।

8. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, असम और मणिपुर
लक्ष्मण प्रसाद की BJP में अच्छी पैठ है। उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री रहे। प्रदेश के मिर्जापुर से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण प्रसाद आचार्य खरवार जनजाति से हैं। 1977 तक संघ के सरस्वती शिशु मंदिर में बतौर शिक्षक जुड़े रहे। राम मंदिर आंदोलन में शामिल हुए। मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष का पद भी संभाला।

9. सीएच विजयशंकर, मेघालय
कर्नाटक के रानीबेन्नूर के रहने वाले विजय शंकर पहली बार 1994 से 1998 तक हुनसूर से विधायक बने थे। 1998 और 2004 में मैसूर से सांसद रहे। 2010 से वह रेगे की 16वीं विधानसभा के विधायक और कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री भी रहे।

महाराष्ट्र-झारखंड में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव
जिन राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं उनमें से 2 महाराष्ट्र-झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनके अलावा हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जम्मू कश्मीर के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर से पहले चुनाव करवाने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>